Home छत्तीसगढ़ राजनांदगांव: मनगटा जंगल में जुआ खेलते 15 लोग गिरफ्तार:9.11 लाख का माल...

राजनांदगांव: मनगटा जंगल में जुआ खेलते 15 लोग गिरफ्तार:9.11 लाख का माल जब्त…

410
0

राजनांदगांव में जुआ और सट्टा के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना सोमनी, थाना कोतवाली, चौकी चिखली और पुलिस लाइन राजनांदगांव की संयुक्त टीम ने मनगटा-बनबघेरा जंगल में छापा मारा। यहां 52 पत्ती ताश से जुआ खेल रहे 15 लोगों को पकड़ा गया।

सोमनी थाना प्रभारी सत्यनारायण देवांगन के अनुसार, पकड़े गए जुआरियों में बसंतपुर के शुभम देवांगन, रामेश्वर यादव, दिनेश यादव, लक्ष्मण साहू, जय प्रकाश, श्यामू सोनकर, गुपेश कुमार, सुनील जांगड़े, उत्तम भारती, मोहम्मद अख्तर, ताजू शेख, खेमचंद साहू, अश्विनी कुमार, सुरेंद्र साहू और दीपक राजपूत शामिल हैं।

 

पुलिस ने फड़ और आरोपियों के पास से 47,300 रुपए कैश, 52 पत्ती ताश, 2 कीपैड मोबाइल, 8 एंड्रॉइड मोबाइल और 17 दोपहिया वाहन जब्त किए। कुल जब्त सामान की कीमत 9,11,300 रुपए है। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here