यूपी के गाजीपुर में सोनम का सरेंडर
इस बीच आज सोनम यूपी के गाजीपुर के एक ढाबे पर मिली। मेघालय के डीजीपी ने बताया कि सोनम ने खुद गाजीपुर की पुलिस को फोन करके सरेंडर किया है। मेघालय पुलिस ने राजा रघुवंशी मर्डर केस से जुड़े 3 लोगों को भी हिरासत में लिया है।
हनीमून मनाने गए मेघालय
- 11 मई को सोनम और राजा रघुवंशी की शादी हुई। इसके बाद दोनों 20 मई को मेघालय के शिलांग में हनीमून बनाने गए, लेकिन 23 को दोनों लापता हो गए।
- कुछ दिन बाद 2 जून को वेइसावडॉन्ग झरने के पास राजा का शव गहरी खाई में मिलता है। शव की पहचान उसके हाथ पर बने टैटू से हुई, लेकिन सोनम का अभी भी कोई सुराग नहीं था।
- राजा की छिपाई गई लाश का मिलना ही जांच का टर्निंग प्वाइंट था, उसी के बाद लापता सोनम शक के दायरे में आ गई थी।
गाइड ने किया खुलासा
टिकट पर भी पेंच
दरअसल, राजा की मां ने बताया कि सोनम ने ही हनीमून का प्लान बनाया था और उसी ने टिकट बुक की थी। हालांकि, पुलिस को एक कड़ी ये भी मिली कि सोनम ने जाने की टिकट तो बुक करवाई थी, लेकिन वापसी की टिकट नहीं बुक करवाई।
प्रेमी से मिलकर रची हत्या की साजिश!
सोनम की गिरफ्तारी के बाद कई खुलासे हुए हैं। पुलिस के सूत्रों ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि सोनम और उसके परिवार का प्लाईवुड का व्यापार था। इसी दुकान में राज कुशवाहा नाम का कर्मचारी काम करता था। सोनम और राज का काफी लंबे समय से अफेयर चल रहा था।
सोनम खुद से पांच साल छोटे कर्मचारी से प्रेम करती थी, शादी के 6 दिन बाद ही उसने हत्या की योजना बना ली थी।



