Home समाचार युगांतर के टी विशाल ने म्यूजिक कंपोज करने का बनाया विश्व रिकार्ड….

युगांतर के टी विशाल ने म्यूजिक कंपोज करने का बनाया विश्व रिकार्ड….

47
0

राजनांदगाँव । शिक्षा, खेल, संस्कृति के क्षेत्र में अग्रणी संस्था युगांतर पब्लिक स्कूल के संगीत शिक्षक टी विशाल ने एक सप्ताह में 76 गाने कंपोज करने का विश्व रिकार्ड बनाया। उन्हें लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड ने सर्टिफ़िकेट प्रदान कर सम्मानित किया है। उन्हें विद्यालय के वाइस चेयरमैन अखराज कोटड़िया, सेक्रेटरी विनय डड्ढा, निदेशक (अकेडमिक्स) सुशील कोठारी, नरेंद्र कोटड़िया, प्राचार्य मधुसूदन नायर, पीआरओ स्पोर्ट्स ऑफिसर दिनेश प्रताप सिंह और शिक्षक-शिक्षिकाओं की उपस्थिति में सर्टिफ़िकेट प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर टी विशाल ने कहा कि यह युगांतर के सभी स्टॉफ का सम्मान है। एक सप्ताह में प्राप्त यह उपलब्धि अनायास ही आप सभी की शुभाशीष से प्राप्त हुई है। उन्होंने शुभाशीष प्रदान करने के लिए प्राचार्य महोदय, प्रबन्ध समिति, शिक्षक-शिक्षिकाओं के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here