Gujarat Plane Crash: अहमदाबाद में एयर इंडिया का बोइंग 787 विमान क्रैश हो गया है जिसमें 242 से ज्यादा यात्री प्लेन में सवार थे. हादसा मेघानीनगर के पास हुआ है. देखिए हादसे की भयावह तस्वीरें.

एयरपोर्ट से मेघानीनगर की दूरी करीब 15 किलोमीटर है. हादसे के तुरंत बाद फायर ब्रिगेड की 7 गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने का काम शुरू कर दिया. विमान हादसे के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं, जिसमें दुर्घटनास्थल से धुएं के काले बादल उठते नजर आ रहे हैं. मौके पर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीमों को तैनात कर दिया गया है.

विमान में चालक दल के सदस्यों समेत 242 लोग सवार थे. अहमदाबाद पुलिस कंट्रोल रूम ने इसकी पुष्टि की है. प्राप्त जानकारी के अनुसार विमान अहमदाबाद से लंदन के लिए 1:17 बजे उड़ान भर रहा था और अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद मेघानीनगर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया.

अहमदाबाद में एक विमान हादसा हुआ है, शुरुआती जानकारी मिल रही है कि हादसा उस समय हुआ जब एयर इंडिया का यात्री विमान उड़ान भर रहा था. घटना की जानकारी मिलने के बाद दमकल विभाग और मेडिकल टीमों द्वारा तत्काल कार्रवाई की जा रही है.
4/10

अधिकारियों ने अभी तक दुर्घटना के कारणों की पुष्टि नहीं की है. मेघानीनगर इलाके के पास धारपुर से भारी धुआं उठता हुआ देखा गया है. बीएसएफ और एनडीआरएफ की टीमों को दुर्घटनास्थल पर भेजा गया है. दुर्घटनाग्रस्त विमान बोइंग 787 ड्रीमलाइनर बताया जा रहा है, जो 11 साल पुराना था.
5/10

विमान ने दोपहर 1:38 बजे उड़ान भरी, लेकिन दो मिनट बाद ही 1:40 बजे यह एयरपोर्ट की बाउंड्री वॉल से टकराने के बाद मेघानीनगर में आईजीपी कंपाउंड के पास एक इमारत में जा गिरा।

स्थानीय निवासियों के अनुसार, विमान उड़ान भरते समय अचानक नीचे उतरा और उसके इंजन से तेज़ आवाज़ सुनाई दी। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया, “विमान बहुत तेज़ी से नीचे उतरा और इमारत से टकराते ही बहुत बड़ा धमाका हुआ। कुछ ही देर में आग और धुआँ चारों ओर फैल गया।”
7/10

हादसे में घायल लोगों को नजदीक के अस्पताल में ला जा रहा है. अभी तक 30 शव बरामद किए गए हैं.
8/10

एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा, “अहमदाबाद से लंदन गैटविक के लिए उड़ान भरने वाली AI171, आज 12 जून 2025 को एक बड़ी दुर्घटना का शिकार हो गई है. हम फिलहाल विवरण की जांच कर रहे हैं और जल्द से जल्द http://airindia.com और हमारे एक्स हैंडल पर आगे की अपडेट साझा करेंगे.



