Home देश इजरायल के हमले में ईरानी आर्मी चीफ समेत कई टॉप कमांडरों की...

इजरायल के हमले में ईरानी आर्मी चीफ समेत कई टॉप कमांडरों की मौत, ईरान ने इन लोगों को सौंपी कमान….

48
0

कौन बना सेना का मुख्य कमांडर?

ईरानी सरकारी मीडिया इरना के अनुसार, मेजर जनरल आमिर हतामी को इस्लामी गणतंत्र ईरान की सेना का मुख्य कमांडर नियुक्त किया गया है। हातमी इससे पहले 2013 से 2021 तक ईरान के रक्षा मंत्री भी रह चुके हैं।इरना ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि अपने आधिकारिक आदेश में खामेनेई ने हातमी के समर्पण, क्षमता और अनुभव की प्रशंसा की और उनके नेतृत्व में परिवर्तनकारी और क्रांतिकारी दृष्टिकोण का आह्वान किया।

सशस्त्र सेना प्रमुख की नियुक्ति

ईरान के सरकारी मीडिया के अनुसार, खामेनेई ने मौसवी के कार्यकाल के दौरान उनके ईमानदार और मूल्यवान प्रयासों के लिए उनकी सराहना की। एक्स पर एक पोस्ट में खामेनेई ने लिखा, “इजरायल के हाथों लेफ्टिनेंट जनरल मोहम्मद हुसैन बाघेरी की शहादत को देखते हुए और मेजर जनरल सैय्यद अब्दुलरहीम मौसवी की सराहनीय सेवाओं और मूल्यवान अनुभव के मद्देनजर, मैं उन्हें सशस्त्र बलों के चीफ ऑफ स्टाफ के रूप में नियुक्त करता हूं।”

कई लोगों की हुई नियुक्ति
इसी प्रकार, खामेनेई ने इजरायली हवाई हमले में मारे गए शीर्ष जनरलों के स्थान पर सेना की अन्य शाखाओं में भी नई नियुक्तियां की। इजराइल द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल हुसैन सलामी की हत्या के बाद खामेनेई ने मेजर जनरल मोहम्मद पाकपुर को आईआरजीसी का कमांडर-इन-चीफ नियुक्त किया।

 

खामेनेई ने घोषणा की, “लेफ्टिनेंट जनरल होसैन सलामी की शहादत को देखते हुए और मेजर जनरल मोहम्मद पाकपूर की सराहनीय सेवाओं और बहुमूल्य अनुभव के मद्देनजर, मैं उन्हें इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर का कमांडर-इन-चीफ नियुक्त करता हूं।” 

उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में यह भी घोषणा की, “लेफ्टिनेंट जनरल घोलामाली रशीद की शहादत को देखते हुए और मेजर जनरल अली शादमानी की सराहनीय सेवाओं और मूल्यवान अनुभव के मद्देनजर, मैं उन्हें मेजर जनरल का पद प्रदान करता हूं और उन्हें ख़तम अल-अनबिया (PBUH) केंद्रीय मुख्यालय का कमांडर नियुक्त करता हूं।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here