Home महाराष्ट्र पुणे में इंद्रायणी नदी पर बना पुल टूटा, 6 की मौत, 25-30...

पुणे में इंद्रायणी नदी पर बना पुल टूटा, 6 की मौत, 25-30 लोगों के बहनेे की आशंका….

98
0

पुणे में कुंदमाला टूरिस्ट स्पॉट पर इंद्रायणी नदी पर बना पुल टूटा है। यह स्पॉट पुणे से 30 किलोमीटर दूर है। - Dainik Bhaskar

पुणे. महाराष्ट्र में रविवार को पुणे जिले में इंद्रायणी नदी पर बना पुल ढह गया है. 25-30 पर्यटकों के बहने की आशंका है. इनमें कई छोटे बच्चे भी है. स्थानीय विधायक सुनील शेलके ने बताया कि अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है. जिनके शव भी बरामद कर लिए गए हैं. यह हादसा तलेगांव दाभाड़े के पास स्थित पर्यटन स्थल कुंडमाला में हुआ. लोगों कहना है कि इंद्रायणी नदी पर बना यह पुल काफी पुराना है.

हादसा उस समय हुआ जब रविवार होने की वजह से बड़ी संख्या में पर्यटक कुंडमाळा घूमने पहुंचे थे. कुछ लोग पुल पर खड़े होकर नदी का दृश्य देख रहे थे, तभी अचानक पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिर गया और लोग नदी के तेज बहाव में बह गए.

तेज बारिश बनी बचाव कार्य में रुकावट

घटना के तुरंत बाद स्थानीय पुलिस, ग्रामीण और आपदा मित्र घटनास्थल पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया. मावळ क्षेत्र में बीते दो दिनों से भारी बारिश हो रही है, जिससे इंद्रायणी नदी का जलस्तर और प्रवाह तेज है, और यह बचाव कार्य में बड़ी चुनौती बन रहा है.

एनडीआरएफ और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर मौजूद

प्रशासन ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अग्निशमन दल और एनडीआरएफ की टीमों को तुरंत मौके पर रवाना किया है. बचावकर्मी हरसंभव प्रयास कर रहे हैं कि लापता लोगों को जल्द से जल्द खोजा जा सके. अब तक हादसे में डूबे लोगों की संख्या या स्थिति की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन जिला प्रशासन ने एहतियातन चौकसी बढ़ा दी है. मौके पर मौजूद अधिकारी हालात पर नजर बनाए हुए हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here