राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव शहर के मोहड़ वार्ड में बीते 11 जून की रात को रेत तस्करों ने वार्ड वासियों पर गोली चलाई थी। इस मामले में एक्शन जारी है, रविवार को राजनादगांव के खनिज अधिकारी प्रवीण चंद्राकर को निलंबित कर दिया गया है। रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन के मामले में कार्यवाही नहीं करने पर राज्य सरकार ने यह कार्रवाई की है। उन पर रेत माफियाओं को प्रश्रय देने के आरोप लगे थे।




