राजनांदगांव (दावा)। श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष योगेश दत्त मिश्रा के भतीजे शिवनारायण मिश्रा शिवम की दुर्घटना में हुए निधन के कारण आज डॉ रमन सिंह एवं सांसद संतोष पांडे, योगेश दत्त मिश्रा के ब्राह्मण पारा स्थित निवास पहुंचेए जहां उन्होंने मिश्रा परिवार को दुख की इस घड़ी में ढांढस बंधाया। इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत, गोलू गुप्ता, राधेश्याम गुप्ता, सुमित भाटिया एवं योगेश दत्त मिश्रा, वीरेंद्र दत्त मिश्रा, नागेंद्रदत्त मिश्रा एवं सत्यम मिश्रा, मोनू मिश्रा, उत्कर्ष मिश्रा सहित पूरा परिवार उपस्थित था।



