Home छत्तीसगढ़ गायब तीन छात्र घर लौटे, पुलिस-परिजन ने ली राहत की सांस…

गायब तीन छात्र घर लौटे, पुलिस-परिजन ने ली राहत की सांस…

33
0

दुर्ग. सुपेला थाना क्षेत्र से लापता तीन छात्र सकुशल घर लौट आए हैं. तीनों घर में बताए बिना नागपुर चले गए थे. लगभग 72 घंटे से तीनों बच्चों की कोई जानकारी नहीं मिलने से परिजन परेशान थे. सुपेला थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी. इसके बाद पुलिस खोजबीन में जुटी थी.

सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि परिजनों से जानकारी लेने के बाद आसपास सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे थे. मोबाइल आदि न होने से बच्चों की तलाश में पुलिस टीम को कोई क्लू नहीं मिल पाया था, लेकिन अब बच्चे वापस लौट गए हैं. ये सभी घर में बताए बिना नागपुर चले गए थे.

बता दें कि सुपेला थाना क्षेत्र के कृष्णा नगर मिनीमाता चौक निवासी 16 वर्षीय कक्षा 9वीं का छात्र, 15 वर्षीय उसका पड़ोसी और कक्षा 7वीं का छात्र 16 जून की शाम करीब 4:30 बजे घर से बिना बताए कहीं चले गए थे. परिजनों ने अपने सभी रिश्तेदारों के यहां पता किया पर बच्चों का कोई पता नहीं चला. आसपास तलाश करने के बाद परिजनों ने सुपेला थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी. इसके बाद पुलिस लापता बच्चों की तलाश में जुटी थी. अब बच्चे सशकुल घर आ गए है, इससे पुलिस और परिजनों ने राहत की सांस ली है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here