Home छत्तीसगढ़ रायपुर: पकड़ाया 2 लाख का गांजा, रेलवे स्टेशन में …

रायपुर: पकड़ाया 2 लाख का गांजा, रेलवे स्टेशन में …

43
0

रायपुर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर निवासी 26 वर्षीय आदित्य जाटव को रायपुर रेलवे स्टेशन से गांजा तस्करी के आरोप में जीआरपी ने गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई 21 जून को रात 9:30 बजे प्लेटफॉर्म नंबर 7 पर की गई, जब पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली. पुलिस अधीक्षक रेल रायपुर श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा और उप पुलिस अधीक्षक एस.एन. अख्तर के निर्देश पर ट्रेनों में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए यह अभियान चलाया गया.

पुलिस ने आरोपी आदित्य जाटव (पिता जगदम्मा उर्फ महेश जाटव, पता: शकरपुर जामा मस्जिद के पास, थाना बहोड़ापुर, जिला ग्वालियर, मध्य प्रदेश) के कब्जे से 10 पैकेट में 10 किलो 560 ग्राम गांजा बरामद किया, जिसकी अनुमानित कीमत 2,11,200 रुपये है. साथ ही, आरोपी का मोबाइल भी जब्त किया गया. उसे एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत गिरफ्तार कर लिया गया. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने उड़ीसा के नुवापाड़ा से गांजा खरीदा था और उसे ट्रेन के जरिए ग्वालियर ले जा रहा था.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here