Home छत्तीसगढ़ तेज रफ्तार कार नदी में गिरी, बैंक कर्मचारी की मौत, क्रेन से...

तेज रफ्तार कार नदी में गिरी, बैंक कर्मचारी की मौत, क्रेन से निकाली गई कार….

99
0

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई. राष्ट्रीय राजमार्ग रायपुर-जबलपुर पर स्थित शिवनाथ नदी पुल से कार अनियंत्रित होकर नदी में गिर गई. इस हादसे में कार में सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई. सूचना मिलते ही सिमगा थाना पुलिस और बेमेतरा पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद क्रेन के माध्यम से कार को नदी से बाहर निकाला गया.

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान- अमित बघेल, जबलपुर गौरीघाट (मध्यप्रदेश) निवासी के रूप में हुई है. अमित बघेल बेमेतरा बैंक ऑफ इंडिया में कार्यरत था. आज सुबह 8 बजे वह कार से राष्ट्रीय राजमार्ग से होकर गुजर रहा था. इसी दौरान पुल के पास उसकी कार अनियंत्रित हुई और नदी में गिर गई.

फिलहाल घटना कैसे हुई और युवक की पहचान का पता नहीं चल सका है. पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here