Home छत्तीसगढ़ डोंगरगढ़: पाखंडी बाबा के आश्रम में मिला गांजा-इंजेक्शन और सेक्स टॉयज….

डोंगरगढ़: पाखंडी बाबा के आश्रम में मिला गांजा-इंजेक्शन और सेक्स टॉयज….

23
0

डोंगरगढ़ की पहाड़ी में गोवा जैसा आश्रम; जटाधारी साधु के वेश में पकड़ाया

डोंगरगढ़ (दावा)। धर्मनगरी डोंगरगढ़ को नशा मुक्त करने के लिए दृढ़ संकल्पित पुलिस प्रशासन द्वारा अवैध कारोबारीयों के खिलाफ की जा रही कारवाई से आरोपियों में दहशत व्याप्त हो गया है। अवैध कारोबार से जुड़े विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता व आरोपी नहीं चाहते कि पुलिस प्रशासन सक्रियता के साथ कार्य करें। यही कारण है कि हर कार्रवाई में पुलिस प्रशासन पर भारी दबाव बनाने की जानकारी देखने सुनने को मिल रही है। इन सबके बावजूद अनेक प्रकरणों को देखा जाए तो पुलिस प्रशासन वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन व संरक्षण में बिना दबाव के बड़े-बड़े आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाने के कार्य में लगी हुई है। अनेक बड़े प्रकरणों के पर्दाफाश की तरह आज फिर पुलिस प्रशासन की ओर से राजनीतिक पहुंच रखने वाले तथाकथित योगी बाबा को लंबी जांच पड़ताल के बाद गिरफ्तार किया गया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार गोवा की तर्ज पर योगाश्रम में गांजा बेचने वाला योगी बाबा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। डोंगरगढ़ मुरमुंदा मार्ग पर स्थित फार्म हाउस योगाश्रम में आरोपी अवैध रूप से गांजा का कारोबार कर रहा था। आरोपी से 1.993 किलोग्राम गांजा जप्त किया गया। इसके अलावा फार्महाउस से आपत्तिजनक अनैकित सामान भी बरामद किया गया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि,वह विगत 10 वर्षों से गोवा में योगाश्रम का संचालन कर रहा है। गोवा के योग आश्रम में विदेशी पर्यटकों को सिखाया जाता था योगा ध्यान का अभ्यास। इसके अलावा 10 से अधिक एनजीओ के डायरेक्टर के रूप में कार्य कार्य करने की जानकारी दी गई है।अब पुलिस आरोपी के एनजीओ संस्थानों की जांच पड़ताल में लग गई है।आरेापी 100 से अधिक देशों में यात्रा कर चुका है। 20 वर्ष बाद वापस डोंगरगढ़ आकर कर योगाश्रम का निर्माण कर आरोपी गोवा की शैली में डोंगरगढ़ में भी अवैध गतिविधियों का संचालन करना चाह रहा था। फार्म हाउस की संदिग्ध गतिविधियों में पूर्व से हो पुलिस द्वारा बारीकी से नजर रखी जा रही थी। आरोपी धर्मनगरी क्षेत्र के युवाओं व पर्यटकों को गांजा बेचकर उनका भविष्य खराब कर रहा था।

विगत अनेक वर्षों से विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं के संरक्षण में चल रहे अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने का कार्य स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा निरंतर किया जा रहा है। आज की कार्रवाई को इसी कड़ी से जोडक़र देखा जा रहा है। पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, अति0पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा एवं एसडीआपी डोंगरगढ़ आशीष कुंजाम के दिशानिर्देश पर थाना प्रभारी जितेन्द्र वर्मा ं डोंगरगढ़ पुलिस द्वारा क्षेत्र में लगातार गस्त पेट्रोलिंग कर अवैध गतिविधियों, अवैध गांजा, शराब, विक्रेता चाकुबाज एवं अन्य असमाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखकर लगातार कार्यवाही की जा रही है।

कल 24 जून को मुखबीर की सूचना पर प्रज्ञागिरी पहाड़ी के पास योगी बाबा कांती अग्रवाल पिता प्रहलाद अग्रवाल उम्र 45 वर्ष साकिन प्रज्ञागिरी पहाड़ी के पास डोंगरगढ़ के द्वारा अपने फार्म हाउस पर अवैध गांजा रखकर बेचने कि सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना से अवगत कराकर और पुलिस बल के साथ प्रज्ञागिरी पहाड़ी के पास स्थित योगी बाबा कांतीलाल अग्रवाल के फॉर्म हाउस मे विधिवत रेड कार्यवाही किया गया, मौके पर फॉर्म हाउस मे उपस्थित संदेही योगी बाबा कांती अग्रवाल को अवैध गांजा रखने बेचने की सूचना से अवगत कराकर उसकी सहमति से गवाहों के समक्ष विधिवत तलाशी लिया गया। तलाशी दौरान बरामदा में रखे दीवान के अंदर से दो पंैकेट मादक पदार्थ अवैध गांजा बरामद होने पर आरोपी योगी कांती अग्रवाल पिता प्रहलाद अग्रवाल उम्र 45 वर्ष से अवैध गांजा कुल वजन 1.993 किलोग्राम कीमती- 20 हजार रू. को विधिवत जप्त किया जाकर आरोपी को एनडीपीएस एक्ट कि धारा 20(ख) के तहत विधिवत गिरफ्तार कर बाद कार्यवाही माननीय न्यायालय पेश किया गया।

सेक्स से जुड़ी अनेक आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई
कार्यवाही दौरान आरोपी फार्म हाउस योगाश्रम से अवैध गांजा के साथ आपत्तिजनक अनैतिक सामान भी बरामद किया गया है। आरोपी से पुछताछ करने पर आरोपी द्वारा स्वयं डोंगरगढ़ का स्थाई निवासी होना जो विगत 20 वर्षों से गोवा में योगाश्रम चलाना जिसमें विदेशी पर्यटकों को योगाध्यान सिखाना बताता है एवं 100 से अधिक देशों की यात्रा, 10 से अधिक एनजीओ संस्था का डायरेक्टर होना बताया है। आरोपी गोवा के तर्ज पर डोंगरगढ प्रज्ञागिरी के पास 2 माह से योगाश्रम का निर्माण कर था। आरोपी के एनजीओ संस्थान व विदेश यात्रा की जांच कर विधि पुर्वक कार्यवाही की जायेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here