० पुलिस द्वारा परखी गई बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था
० उठाईगिरी की घटना ना हो इस लिए पूर्व सावधानी बरतते किया गया बैंक चेकिंग
राजनांदगांव (दावा)। पुलिस द्वारा शहर के तमाम बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था को परखने के लिए चेकिंग अभियान चलाया गया।
पुलिस द्वारा बताया गया कि बैंकों में ज्यादातर बाहरी गिरोह द्वारा घटनाओं को अंजाम दिया जाता है। इस पर संदिग्ध की चेकिंग हेतु उक्त अभियान चलाया गया। चेकिंग अभियान के दौरान जिन बैंकों में गार्ड नहीं है वहा गार्ड तैनात करने की हिदायत दी गई। वहीं संदिग्ध व्यक्ति दिखने पर पुलिस को सूचना देने हेतु कहा गया। पुलिस द्वारा उक्त चेकिंग अभियान के दौरान बैंकों में आने वाले लोगों से पूछताछ भी की गई और सायबर क्राईम से सचेत रहने हेतु बैंकों को अभियान चलाकर लोंगो को जागरूक करने कहा गया। पुलिस द्वारा बैंकों के सुरक्षा के लिए लगाये गये उपकरण सीसीटीव्ही कैमरे, डबल लॉक की स्थिति, लॉकर और सुरक्षा अलार्म आदि को बारीकी से चेक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।
बताया जाता है कि 25 जून बुधवार को पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशन पर में ए.एस.पी. मुकेश ठाकुर (ऑपस) एवं ए.एस.पी. राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को सुरक्षा के दृष्टिकोण से अपने-अपने थाना क्षेत्रों के समस्त बैंकों एवं एटीएम को चेक करने हेतु निर्देशित किया गया था, जिस पर जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा अपने दलबल के साथ बैंकों के आसपास एवं बैंकों के अंदर आंतरिक सुरक्षा एवं एटीएम को चेक किया गया। बैंकों के सुरक्षा के लिए लगाये गये उपकरण सी.सी.टी.व्ही कैमरे, सुरक्षा कर्मियो की तैनाती, डबल लॉक की स्थिति, लाकर और सुरक्षा अलार्म आदि को बारीकि से चेक किया गया। चेकिंग के दौरान बैंक प्रबंधक को सीसीटीव्ही कैमरा एवं अलार्म सिस्टम को दुरुस्त रखने हेतु कहा गया साथ ही बैंक परिसर के अंदर एवं बाहर उपस्थित संदिग्ध व्यक्तियों की भी चेकिंग की गई तथा सभी बैंकों को निर्देशित किया गया की अपने ग्राहकों को ऑनलाइन फ्राड के संबद्ध में जागरूक करे अवश्यकतानुसार पोस्टर आदि एटीएम, बैंक के ऑफिस में लगाने हेतु कहा गया। बैंक के अंदर या बाहर कोई संदिग्ध व्यक्ति हरकत करते दिखता है तो तत्काल पुलिस को सूचित करने का भी निर्देश बैंक के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिया गया।



