Home छत्तीसगढ़ राजनांदगाँव: नीलू शर्मा जी ने दी नीट के जिला टॉपर को बधाईयां….

राजनांदगाँव: नीलू शर्मा जी ने दी नीट के जिला टॉपर को बधाईयां….

43
0

राजनांदगाँव ..रॉयल किड्स कॉन्वेंट में पढ़े मयंक साहू ने नीट परीक्षा में 1279वीं रैंक हासिल कर जिले में टॉप कर जिले का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर पर्यटन आयोग के अध्यक्ष श्री नीलू शर्मा जी ने मयंक को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

इस अवसर पर डॉ. सविता जे.बी. सिंह, अशोक चौधरी, संजय बहादुर सिंह, अभिषेक खंडेलवाल, आई.के. वैष्णव, गोपाल साहू और कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। श्री नीलू शर्मा जी ने छात्र, उनके परिवार, शिक्षकों और स्कूल परिवार को बधाई दी और सभी के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

नीट के राजनांदगाँव जिला टॉपर मयंक की इस सफलता से न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले को गर्व महसूस हो रहा है। हमें उम्मीद है कि मयंक आगे भी अपने क्षेत्र में उत्कृष्टता हासिल करेंगे और अपने परिवार और समाज का नाम रोशन करेंगे।

श्री नीलू शर्मा जी ने रॉयल किड्स स्कूल को बधाइयाँ देते हुए कहा कि रॉयल किड्स कान्वेंट में पढ़ा यह तीसरा छात्र है जिसने नीट में डिस्ट्रिक्ट लेवल पर टॉप किया है । उन्होंने स्कूल को आगे भी उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here