Home क्रांइम राजनांदगांव: जंगल में युवक-युवती की लाश मिलने से इलाके में सनसनी…

राजनांदगांव: जंगल में युवक-युवती की लाश मिलने से इलाके में सनसनी…

302
0

राजनांदगांव: Rajnandgaon Crime News: ज़िले के तुमड़ीबोड़ इलाके में एक युवक और युवती की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। दोनों के शव जंगल के पास संदिग्ध हालात में मिले हैं। बताया जा रहा है कि दोनों ही डोंगरगांव थाना क्षेत्र के रहने वाले थे और तीन दिन पहले परिजनों ने उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी।

स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अपने कब्जे में लिया। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि शव करीब 4 से 5 दिन पुराने हैं जिससे आशंका जताई जा रही है कि दोनों की मौत कई दिन पहले ही हो चुकी है।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शवों की शिनाख्त के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। युवक-युवती की मौत की असली वजह क्या है यह तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही सामने आ पाएगा लेकिन इस घटना ने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here