Home समाचार निर्माण कार्यों में रेत की कमी डॉ. रमन सिंह को ज्ञापन सौंपा

निर्माण कार्यों में रेत की कमी डॉ. रमन सिंह को ज्ञापन सौंपा

74
0

राजनांदगांव। विकास निर्माण कार्यों में रेत की कमी को लेकर छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक बिंदल व परिवहन संघ के अध्यक्ष नरेंद्र यादव ने ठेकेदारों के साथ मिलकर स्थानीय विधायक एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में कहा है कि रेत की कमी के चलते विकास निर्माण कार्यों में विलंब हो रहा है। जिसको लेकर श्री सिंह ने आश्वासन दिया है।
श्री बिंदल ने बताया कि नगर पालिक राजनांदगांव में वर्तमान में चल रहे निर्माण कार्य एवं निकट समय में जारी किये गये कार्यादेशो के संबंध में लेख है कि शासन द्वारा रेती खनन 16 जून 15 अक्टूबर तक प्रतिबंधित किया गया है। ऐसे में चल रहे निर्माण कार्यो व चालू किये जाने वाल निर्माण कार्यों में रेटी की अनुउपलब्धता होगी। निर्माण एजेन्सीयो के द्वारा रेती की व्यवस्था कर पाना असंभव है। जिसके कारण निर्माण कार्यो में विलंब होना स्वाभाविक है। शासन के द्वारा जारी निर्देशों के परिपेक्ष में नियमो का पालन करते हुए निर्माण कार्यो को प्रतिवधित समय में स्थागत करना होगा । एवम् पुन: रेत खदान प्रारंभ होने पर ही निर्माण कार्य चालू किया जाना संभव होगा। उन्होंने मांग की है कि शासन के दिशा निर्देशो के परिपालान में समस्त जारी कार्यादेशो में 4 माह का अतिरिक्त समयावधी प्रदान की जावे। इस दौरान मुख्य रूप से कॉन्टैक्टर संगठन के जिला अध्यक्ष संजय सिंघी, जिला सचिव आलोक बिंदल, नरेन्द्र यादव, निखिल दास, किसुन यदु, संजय सोनी, शरद अग्रवाल, शीतल साहू, विकेश शर्मा, रविराज, सूरज कन्नौजे, अब्दुल रहीम, हेमराज साहू, हिमांशु सोनवाने, अमन यादव, आशीष चोपड़ा, सूरज कन्नौजे, हरीश शर्मा, सुरेश सिन्हा, नोहर सिन्हा, प्रवीण चक्रधारी, मनोज सिन्हा, योगेंद्र पांडे, कैलाश अहिरवार, गौरव खंडेलवाल, उत्तम जैन, अरुण शुक्ला, अतुल अग्रवाल, दिनेश जेवरानी, कमल सिन्हा, पीयूष शर्मा, समीर श्रीवास्तव, निक्कू सिंह अंकित सिंह, तीरथ यादव ,नीतीश श्रीवास्तव, अंकित, गढ़ेंवाल,नरेश रामटेके, नवीन अग्रवाल, इमरान बीवा, अरविन्द शर्मा,उज्जवल कसेर आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here