Home क्रांइम Rajnandgaon: प्यारेलाल चौक में दिन दहाड़े चाकूबाजी करने वाले 06 बदमाश गिरफ्तार….

Rajnandgaon: प्यारेलाल चौक में दिन दहाड़े चाकूबाजी करने वाले 06 बदमाश गिरफ्तार….

381
0

थाना सिटी कोतवाली पुलिस  की त्वरित कार्यवाही।

दिनांक 04.07.2025 को प्यारेलाल चौक ओव्हर ब्रीज के नीचे दिन दहाड़े चाकूबाजी कर प्राणघातक हमला करने वाले 06 आरोपियों को गिरफ्तार न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल।

ऽ आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे का 03 नग धारदार चाकू एवं 01 मोटर सायकल व 01 स्कूटी किया गया जप्त।

नाम आरोपियान- 01. भास्कर खान पिता मुजीब खान उम्र 25 वर्ष पता दिनदयाल नगर वार्ड नंबर 06

चिखली थाना कोतवाली राजनांदगांव (छ0ग0)

02. मोहम्मद सोहेल रजा पिता मोहम्मद हारूण उम्र 30 वर्ष पता स्टेशन पारा वार्ड नंबर

10 ओ0पी0 चिखली थाना कोतवाली राजनांदगांव (छ0ग0)

03. मारूफ खान पिता दाउद खान उम्र 18 वर्ष 03 माह 10 दिन पता स्टेशन पारा वार्ड

नंबर 12 अलीम सिद्दीकी गली ओ0पी0 चिखली राजनांदगांव (छ0ग0)

04. तक्ष पीटर पिता बैनाडिस्क पीटर उम्र 19 वर्ष पता शिक्षक नगर स्टेशन पारा वार्ड

नंबर 03 ओ0पी0 चिखली राजनांदगांव (छ0ग0)

05. निखिल रामटेके पिता नरेश रामटेके उम्र 22 वर्ष पता स्टेशन पारा ओ0पी0 चिखली

राजनांदगांव (छ0ग0)

06. कौशलेन्द्र साहू उर्फ कस्तू पिता मोहन लाल साहू उम्र 22 वर्ष पता बोरसी चौक दुर्ग

जिला दुर्ग (छ0ग0)

—000—

विवरण- दिनांक 05.07.2025 को प्रार्थी मोह0 यासीन शेख पिता स्व0 अहमद शेख उम्र 55 वर्ष साकिन शांति नगर वार्ड नं. 10 गली नं. 02 चिखली जिला राजनांदगांव का थाना हाजिर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 04.07.2025 को इसका पुत्र महफूज अपने मित्र शैलेन्द्र से मिलने त्रिवेणी संगम गया था, जहां शैलेन्द्र ने निखिल रामटेके से बात करना हे, बात कराओं कहने पर महफूज ने अपने मोबाईल से शैलेन्द्र को निखिल से बात कराया, जिसमें शैलेन्द्र एवं निखिल रामटेके के बीच मोबाईल में वाद विवाद हुआ, उसके बाद महफूज न्यायालय से वापस अपने घर शांति नगर लौट रहा था, कि करीब 16ः30 बजे घटना स्थल प्यारेलाल चौक ओव्हर ब्रीज के नीचे राजनांदगांव में दो मोटर सायकल में सवार सोहेल मिंया, कस्तु साहू, भास्कर खान, दक्ष पीटर, मारूफखान एवं निखिल रामटेके आकर इसके पुत्र महफूज के साथ वाद विवाद कर एक राय होकर हत्या करने की गरज से अपने पास रखे चाकू से इसके पुत्र महफूज नाक ओंठ कुल्हे पर वार कर प्राणघातक हमला करना बताया। कि रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ अप0क्र0 338/25 धारा 191 (2), 191 (3), 190, 109 भारतीय न्याय संहिता का अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया। अपराध कायमी से वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल अवगत कराया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान् पुलिस अधीक्षक राजनादगांव श्री मोहित गर्ग के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेन्द्र नायक राजनादगांव के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक रामेन्द्र सिंह के नेतृत्व में तत्काल टीम गठित कर आरोपी 01. भास्कर खान पिता मुजीब खान उम्र 25 वर्ष पता दिनदयाल नगर वार्ड नंबर 06 चिखली थाना कोतवाली राजनांदगांव (छ0ग0) 02. मोहम्मद सोहेल रजा पिता मोहम्मद हारूण उम्र 30 वर्ष पता स्टेशन पारा वार्ड नंबर 10 ओ0पी0 चिखली थाना कोतवाली राजनांदगांव (छ0ग0) 03. मारूफ खान पिता दाउद खान उम्र 18 वर्ष 03 माह 10 दिन पता स्टेशन पारा वार्ड नंबर 12 अलीम सिद्दीकी गली ओ0पी0 चिखली राजनांदगांव (छ0ग0) 04. तक्ष पीटर पिता बैनाडिस्क पीटर उम्र 19 वर्ष पता शिक्षक नगर स्टेशन पारा वार्ड नंबर 03 ओ0पी0 चिखली राजनांदगांव (छ0ग0) 05. निखिल रामटेके पिता नरेश रामटेके उम्र 22वर्ष पता स्टेशन पारा ओ0पी0 चिखली राजनांदगांव (छ0ग0) 06. कौशलेन्द्र साहू उर्फ कस्तू पिता मोहन लाल साहू उम्र 22 वर्ष पता बोरसी चौक दुर्ग जिला दुर्ग (छ0ग0)

की पतासाजी कर घेराबदी कर पकड़े, जिन्हे थाना लाकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किया गया, जिनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे का धारदार 03 नग चाकू एवं एक बिना नंबर का मोटर सायकल व एक स्कुटी क्रमांक सी0जी0 08 बी.ए.-2906 को जप्त कर आज दिनांक 05.07.2025 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जेल वारंट प्राप्त होने पर जिला जेल राजनांदगांव में दाखिल किया गया।

उपरोक्त कार्यवाही मंें थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक रामेन्द्र सिंह, उप निरीक्षक राधेश्यम जूर्री प्र0आर0 संदीप चौहान, मिलन साहू, आरक्षक रंजित चौरसिया, प्रियांश राजपूत, एवं थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here