0 निगरानी रखने का क्षेत्राधिकार कम्पनी रजिस्ट्रार के साथ कलेक्टर को भी!
0 कार्य एजेंसियां उदयाचल, जन जागृति सं. (मथुरा), वसुधा फांउडेशन, आल वालेंटरी एसो. फाउंडेशन
राजनांदगांव (दावा)। प्रत्येक वर्ष स्थापित उद्योगों से शासन को सी.एस.आर. मद से लाखों रूपए प्राप्त होते हैं। सी.एस.आर.मद में कम्पनियों के द्वारा राशि का व्यय करने के नियम-मापदंड भारत सरकार द्वारा जारी कम्पनी अधिनियम-2013 तथा कम्पनी (कारपोरेट सामाजिक दायित्व नीति) नियम 2014 का यथा संसोधित के द्वारा प्रशासित होती है। कंपनी अधिनियम की धारा 135 सहपठित कंपनी (सी.एस.आर.पालिसी) नियम 2014 के प्रावधानों के तहत सी.एस.आर राशि के व्यय का निर्णय कम्पनी बोर्ड द्वारा किया जाता है। इस मद की राशि व्यय करने की निगरानी का अधिकार-दायित्व कंपनी अधिनियम-2013 के अंतर्गत कम्पनी रजिस्ट्रार को है। जिला कलेक्टर को भी निगरानी एवं जन शिकायत के आधार पर जांच करने का अधिकार है। वस्तुत: जिले के स्थापित उद्योगों के द्वारा पर्यावरण संरक्षण संबंधित जिम्मेदारी, मानवाधिकार संबंधित जिम्मेदारी एवं परोपकार संबंधित जिम्मेदारी के निर्वहन के लिए कार्य सम्पादित कराए जाते हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार कार्यों का नाम, कार्यस्थल, लागत राशि सहित सम्पूर्ण जानकारी वर्षवार, उद्योगवार निम्नानुसार है-
मेसर्स राजाराम मेज प्रोडक्टस
मेसर्स राजाराम मेज प्रोडक्टस प्रा.लि. ग्राम भोथीपार, जिला-राजनांदगांव के द्वारा सी.एम. रिलिफ फंड में एक लाख पी.पी.ई. कीट मास्क एवं सेनेटाइजर खरीदी के लिए 2.52 (दो लाख बावन हजार रूपए) सीएसआर मद से प्रदान किए थे। कार्य स्थल सुरगी, सिंघोला और अंजोरा गांव थे। वर्ष 2021-22 में ही यह कार्य पूरा हो गया था। मेसर्स राजाराम मेज प्रोडक्टस ने इसी वर्ष ३(तीन) लाख रूपए उदयाचल संस्था को सुरगी, सिंघोला, अंजोरा व अन्य सेक्टरों में कुपोषण अभियान में सहभागी बनने के लिए दिए थे।
फिर, पुन: वर्ष 2022-23 में 3 (तीन) लाख रूपए उदयाचल संस्था को उक्त तीनों गांवों व अन्य सेक्टरों में चल रहे कुपोषण अभियान में सहभागी बनने प्रदान किए थे।
फिर पुन: तीसरी मर्तबे वर्ष2023-24 में 13 (तेरह) लाख रूपए उदयाचल संस्था को सुरगी, सिंघोला, अंजोरा व अन्य सेक्टरों में कुपोषण अभियान व अक्षय मित्र चलाने उक्त योजना में सहभागिता करने दी गई थी। इस प्रकार, उदयाचल को राजाराम मेज प्रोडक्टस को 19 (उन्नीस) लाख सी.एस.आर. मद से दिए गये थे।
वर्ष 2024-25 (31 जनवरी 2025 तक) 5.72 (पांच लाख बहत्तर हजार रूपए) सुरगी, सिंघोला व अंजोरा गांवों में स्वयं मेसर्स राजाराम मेज प्रोडक्टस ने किसानों को मक्का की फसल को बढ़ावा देने, उन्हे प्रोत्साहित करने मक्का बीज का वितरण किया था।
मेसर्स एबीस एक्सपोर्ट (इंडिया)
मेसर्स एबीस एक्सपोर्ट (इंडिया) प्रा.लि. (आई.बी.कारपोटेट हाऊस, ग्राम इन्दामरा जि.राजनांदगांव) ने वित्तीय वर्ष 2021-22 में ग्राम-अमलीडीह में 5 करोड़ 10 लाख रूपए शिक्षा का प्रोत्साहन, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास के लिए सी.एस.आर. मद से दिए थे। ग्राम अमलीडीह, टोलागांव, इन्दामारा, सुखरी में कार्य होना बताया गया है। पुन: 2022-23 में 6 करोड़ 40 लाख 94 हजार रूपए उक्त तीनों गांवों में शिक्षा का प्रोत्साहन, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास के लिए मे. एबीस एक्सपोर्ट (इंडिया) ने प्रदान किए थे। इन कार्यों को भी पूर्ण होना बताया गया है।
तीसरी मरतबे पुन: मे.एबीस एक्सपोर्ट ने वर्ष 2023-24में 10 करोड़ 16 लाख 7 हजार रूपए फिर ग्रामों अमलीडीह, टोलागांव, इंदामरा सुरगी में शिक्षा का प्रोत्साहन, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास हेतु प्रदान किए थे। वर्ष 2024-25 (31 जनवरी 2025 तक) 8 करोड़ 2 लाख 39 हजार रूपए फिर ग्राम-अमलीडीह, टोलागांव, इंदामरा, सुरगी गांवों में शिक्षा का प्रोत्साहन, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रदान किए थे। ये सभी कार्य भी पूर्णता को प्राप्त होना बताया गया है। उक्त सभी कार्यो को मे.एबीस एक्सपोर्ट के द्वारा स्वयं सम्पन्न कराया गया है।
मेेसर्स डूल्स पेट फुड (प्रा.लि.)
मेसर्स डूल्स पेट फुड (प्रा.लि.) ग्राम अमलीडीह, तहसील-डोंगरगांव, जिला राजनांदगांव ने वीत्तिय वर्ष 2022-23 में 36 लाख 70 हजार रूपए ‘‘महिला एवं शिशु कल्याण ’’ हेतु प्रदान किए थे। इसके लिए कार्य एजेंसी वसुधा फाउंडेशन, राजनांदगांव थी, जिसके द्वारा कार्य पूर्ण होना बताया गया है। वर्ष 2023-24 में उक्त कम्पनी मे. डूल्स पेट फुड प्रा.लि. ने 72 लाख 80 हजार रूपए ‘‘बाल शिक्षा’’ हेतु प्रदान किया था, जिसकी कार्य एजेंसी ‘आल वालटरी एसोसिएशन फांउडेशन रायपुर’ थी, जिसके द्वारा कार्य पूर्ण होना बताया गया है। वर्ष 2024-25 (31 जनवरी 2025 तक) मे.टूल्स पेट फुड प्रा.लि. ग्राम अमलीडीह, तह. डोंगरगांव, जिला-राजनांदगांव ने 60 (साठ) लाख ‘‘बालशिक्षा’’ हेतु प्रदान किए थे, जिसकी कार्य एजेंसी जन जागृति सेवार्थ संस्थान मथुरा थी, जिसे भी पूर्ण होना बताया गया है। इनके अलावा अन्य औद्योगिक कम्पनियों मे.गोदावरी सोलर एनर्जी, मे. खेतान केमिकल्स एण्ड फर्टिलाइजर लि., मे. क्रेस्ट स्टील एण्ड पावर लि. की सी.एस.आर. मद के अंतर्गत किए गए कार्यों की जानकारी प्राप्त करने का प्रयास किया जा रहा है।



