Home छत्तीसगढ़ महापौर ने मोहारा शिवनाथ नदी के सभी गेट खोलने जल संसाधन विभाग...

महापौर ने मोहारा शिवनाथ नदी के सभी गेट खोलने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को दिये निर्देश…

44
0

बहुत जल्द शहर में होगी दोनों समय पेयजल आपूर्ति-मधुसूदन यादव

राजनांदगांव (दावा)। अत्यधिक वर्षा के कारण मोहारा नदी के जल स्तर बढऩे पर आज महापौर मधुसूदन यादव मोहारा शिवनाथ नदी तथा जल संयंत्रगृह का निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा एवं जल विभाग के प्रभारी सदस्य सुनील साहू, शिक्षा विभाग के प्रभारी सदस्य अलोक श्रोती, पार्षद चन्द्रकांत साहू के साथ निरीक्षण कर जल संसाधन विभाग व नगर निगम के अधिकारियों से चर्चा कर दिशा निर्देश दिए।
महापौर श्री यादव ने मोहारा नदी निरीक्षण के दौरान नदी के जल स्तर एवं गेट खोलने के संबंध में जानकारी ली। जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता निलेश रामटेके ने बताया कि वर्तमान में 15 गेट खोले गये है और अत्यधिक वर्षा एवं मोगरा बैराज से पानी छोडऩे के कारण नदी का जल स्तर बढने पर शेष गेट नही खुल पाया है, नदी का जल स्तर कम होने पर गेट खोला जाएगा। महापौर श्री यादव ने कहा कि संबंधित अधिकारी एनीकट की प्रतिदिन मानिटरिंग करें और जल स्तर कम होने पर तत्काल शेष गेट खोलने की कार्यवाही करें। उन्होंने कहा कि कई वर्षो से एनीकट का गेट नहीं खुला है जिससे रेत व सील्ट जमा होने से नदी की संग्रहण क्षमता कम हो गई है। सभी गेट खुल जाने से रेत एवं सील्ट बह जायेगा जिससे नदी मे संग्रहण क्षमता बढ़ेगी। संग्रहण क्षमता बढऩे से इसका लाभ गर्मी में समुचित पेयजल सप्लाई के लिए मिलेगा।
महापौर ने कहा कि इस गर्मी में नदी का जल स्तर कम होने पर एनीकट के पास से चेन माउंटेन के माध्यम से सील्ट एवं कचरा निकालने की कार्यवाही की गई थी। उन्होंने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों से कहा कि एनीकट का सत्त निरीक्षण कर उसकी सफाई, मरम्मत एवं संधारण के कार्यो को प्राथमिकता से करें, जिससे नदी में पर्याप्त पानी का भण्डारण हो सकें। उन्होंने दोनों समय पेयजल सप्लाई के विषय पर कहा कि इस गर्मी नदी में जल की कमी के कारण दो दिन में तीन समय पेयजल सप्लाई की जा रही है। नदी में पानी के संग्रहण के आधार पर बहुत जल्द शहर में दोनों समय पेयजल आपूर्ति की जावेगी।
महापौर ने जल संयंत्रगृह का निरीक्षण कर वर्तमान व्यवस्था के संबंध में निगम के अधिकारियों से जानकारी लिए। आयुक्त ने जानकारी दी कि तीनो पालियों में कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वाहन कर रहे है, मशीनों में छोटी-मोटी खराबी आने पर उसकी तुरंत मरम्मत की जा रही है, बाढ़ जैसी स्थिति निर्मित होने पर सभी कर्मचारियों को एलर्ट रहने कहा गया है। महापौर ने कहा कि जल संयंत्रगृह में आवश्यक सामग्री फिटकरी, ब्लीचिंग, क्लोरिन गैस का पर्याप्त भंडारण रखे, इसके अलावा आवश्यक उपकरण भी रखना सुनिश्चित करे, इंटकवेल में कचरा फंसने पर उसे तत्काल निकाले, जिससे पेयजल आपूर्ति बाधित न हो। उन्होंने कहा कि बाढ़ का पानी प्लांट में भरने पर तत्काल निकासी की व्यवस्था करें। निरीक्षण के दौरान जल संसाधन विभाग की एसडीओ श्रीमती किरण रामटेके, जल विभाग की प्र.सहायक अभियंता श्रीमती गरिमा वर्मा, उप अभियंता अनुप पाण्डे सहित प्लांट के कर्मचारी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here