Home छत्तीसगढ़ राजनांदगांव: नवगठित ग्रामीण मंडल ने मुख्यमंत्री एवं डॉ रमन सिंह से भेंट...

राजनांदगांव: नवगठित ग्रामीण मंडल ने मुख्यमंत्री एवं डॉ रमन सिंह से भेंट की…

39
0

मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं एवं डॉ. रमन सिंह ने समाज हित में

सकारात्मक कार्यों को प्राथमिकता देने का आव्हान किया

राजनांदगांव (दावा)। ग्रामीण मंडल पश्चिम एवं पूर्व के अध्यक्ष मनोज साहू एवं खिलेश्वर साहू ने अपनी नवगठित कार्यकारिणी के साथ आज विधानसभा पहुंचकर विधानसभा की कार्यवाही का अवलोकन किया और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तथा विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से सौजन्य भेंट की।
इस दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत ने दोनों मंडल की नवगठित कार्यकारिणी का मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष से परिचय कराया। इस दौरान प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दी और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने सभी ग्रामीण मंडल के पदाधिकारी का आव्हान करते हुए कहा कि जनहित में सकारात्मक कार्यों को प्राथमिकता से करें और सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं। जिससे भाजपा का जनाधार का विस्तार हो सके। इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत, रोहित चंद्राकर, विवेक साहू, रामविलास साहू, प्रतिमा चंद्राकर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मधु सुकृत साहू सहित सभी नवगठित कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here