Home छत्तीसगढ़ धमतरी। कलेक्टर जनदर्शन में युवक ने आत्महत्या की कोशिश, मचा हड़कंप…

धमतरी। कलेक्टर जनदर्शन में युवक ने आत्महत्या की कोशिश, मचा हड़कंप…

30
0

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। कलेक्टर जनदर्शन में एक युवक ने पेट्रोल डालकर आत्महत्या की कोशिश की। इस खबर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कलेक्टर कार्यालय में पदस्थ अन्य कर्मचारियों ने युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है।

जानकारी के मुताबिक घटना धमतरी जिले के कलेक्टर ऑफिस की है। युवक आज कलेक्टर जनदर्शन पहुंचा और खुद के उपर पेट्रोल डालकर आत्महत्या की कोशिश करने लगा।

आत्मदाह की सूचना जैसे ही वहां मौजूद कर्मचारियों को लगी तो हड़कंप मच गया। कर्मचारियों ने युवक को पकड़ा और उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। युवक का उपचार जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here