Home छत्तीसगढ़ डोंगरगढ़: मतदाताओं ने विकास को चुना, निष्क्रिय ट्रस्टियों को दिखाया बाहर का...

डोंगरगढ़: मतदाताओं ने विकास को चुना, निष्क्रिय ट्रस्टियों को दिखाया बाहर का रास्ता…

71
0

अध्यक्ष मनोज अग्रवाल के नेतृत्व में सेवादल पैनल के 12 में से 10 ट्रस्टी विजयी

साधारण श्रेणी के लिए मतगणना जारी, सेवादल के तीनों प्रत्याशी जीत की ओर अग्रसर

डोंगरगढ़ (दावा)। मां बमलेश्वरी ट्रस्ट समिति के निवर्तमान अध्यक्ष मनोज अग्रवाल के नेतृत्व में सत्ताधारी दल मां बमलेश्वरी सेवा दल के 12 में से 10 ट्रस्टी ने भारी मतों से जीत दर्ज कर पुन:सत्ता प्राप्त करने की दिशा में कदम बढ़ा लिया है। मतदाताओं ने भी विकास के नाम से मनोज अग्रवाल के नेतृत्व में चुनाव मैदान में उतरे सेवा दल के सभी प्रत्याशियों का एकतरफा साथ दिया और पूरे 3 वर्ष निष्क्रिय रहे ट्रस्टियों को बाहर का रास्ता दिखाया।
मां बम्लेश्वरी मंदिर ट्रस्ट समिति की नई बॉडी के गठन हेतु रविवार को पुलिस की तगड़ी सुरक्षा के मध्य मतदान संपन्न हुआ था। सोमवार को मतों की गिनती के दौरान आए परिणाम से मां बमलेश्वरी सेवादल पैनल के 12 ट्रस्टियों में से 10 ट्रस्टियों ने भारी मतों से जीत दर्ज की। इनकी जीत के साथ ही सेवादल पैनल का फिर से ट्रस्ट समिति में कब्जा हो गया है। शेष 3 ट्रस्टियों के लिए मतों की गिनती जारी है। इसमें भी सेवादल पैनल को एक तरफा जीत मिलने की संभावना बनी हुई है। इस प्रकार विपक्षी दल भैयाजी पैनल के अधिकांश प्रत्याशियों को भारी मतों से पराजय का सामना करना पड़ा। इसके पूर्व रविवार 20 जुलाई को हुए मतदान के बाद सभी श्रेणियों के लिए हुए मतदान की मत पेटियों को स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा के बीच रखा गया।

संरक्षण श्रेणी के साथ में से पांच ट्रस्टी सेवादल पैनल से चुने गए
सोमवार की सुबह 7 बजे के बाद से मतगणना का कार्य प्रारंभ हुआ। संरक्षक श्रेणी के मतपत्रों की गिनती में प्रारंभ से ही सेवा दल पैनल के प्रत्याशी व मां बमलेश्वरी ट्रस्ट समिति के निवर्तमान अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, नितिन पचेरीवाला, अनिल गट्टानी, योगेश अग्रवाल, महेंद्र भाई पटेल सभी अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से अंत तक आगे रहे और भारी मतों से जीत दर्ज की। विपक्षी दल भैयाजी पैनल की ओर से मां बम्लेश्वरी ट्रस्ट समिति के पूर्व अध्यक्ष नारायण लाल अग्रवाल, मां बमलेश्वरी ट्रस्ट समिति के संस्थापक सदस्यों में से एक पूर्व विधायक स्व. गणेश मंडल भंडारी के नाती, पूर्व ट्रस्टी बीरदीचंद भंडारी के पुत्र एवं पूर्व पार्षद हरीश भंडारी ने जीत दर्ज की।

सेवादल पैनल के आजीवन श्रेणी के पांचों सदस्यों ने एकतरफा जीत दर्ज की
आजीवन श्रेणी हेतु सेवादल पैनल से पाचों प्रत्याशियों ने भारी मतों से जीत दर्ज की। सभी ट्रस्टी विगत अनेक वर्षों से जीत दर्ज करते आ रहे हैं। निवर्तमान ट्रस्टी संजय श्रीवास्तव सर्वाधिक 542 मत प्राप्त कर प्रथम स्थान पर रहे। पीतांबर स्वामी को 521, प्रकाश बिंदल को 494, चंद्रप्रकाश मिश्रा को 482 एवं महेंद्र परिहार को 444 मत प्राप्त हुए। विपक्षी भैयाजी पैनल के पांचों उम्मीदवार को भारी मतों से पराजय का सामना करना पड़ा। भैयाजी पैनल के पूर्व ट्रस्टी रघुवर अग्रवाल को 361, संजय यादव को 296, क्रांति टम्मी नामदेव को 226, देवेंद्र मिश्रा को 176, सोन कुमार सिन्हा को 161 एवं निर्दलीय चुनाव लड़ रहे महेंद्र अग्रवाल को 124 मत मिले। साधारण श्रेणी के मतों की गिनती का कार्य शाम को शुरू हो गया है। जिसका परिणाम देररात तक आने की संभावना जताई गई है। मां बम्लेश्वरी ट्रस्ट समिति में बम्लेश्वरी सेवादल पैनल से मनोज अग्रवाल के पुन: अध्यक्ष बनने की संभावना बनी हुई है। जिसका चुनाव सभी नवनिर्वाचित ट्रस्टियों द्वारा किया जाना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here