Home छत्तीसगढ़ राजनांदगांव: ईडी को कठपुतली बनाकर भाजपा लोकतंत्र का उड़ा रही मजाक- कांग्रेस…

राजनांदगांव: ईडी को कठपुतली बनाकर भाजपा लोकतंत्र का उड़ा रही मजाक- कांग्रेस…

43
0

‘जल, जंगल, जमीन बचाना है, अडानी को भगाना है’ स्लोकन के साथ कांग्रेसजनों ने की जमकर नारेबाजी

राजनांदगांव (दावा)। छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर आज जिले में सीआईटी कॉलेज तिराहा चौक पर दोपहर 12 से 2 बजे तक जिला स्तरीय आर्थिक नाकेबंदी और चक्काजाम का आयोजन किया गया। जिसमें कांग्रेसजनों की भारी भीड़ उमड़ी। कांग्रेस ने ‘जल, जंगल, जमीन बचाना है, अडानी को भगाना है’ जैसे नारों के साथ जमकर प्रदर्शन किया। भाजपा सरकार डेढ़ साल में ही अपनी लोकप्रियता खो चुकी है और प्रदेश में भ्रष्टाचार, शराबखोरी, रेत माफियाओं का गुंडाराज चरम पर है। उन्होंने आरोप लगाया कि निर्दोष जनता को बंदूक की नोक पर प्रताडि़त किया जा रहा है और अडानी बंधुओं के लिए प्रदेश के जल, जंगल और जमीन को बेचा जा रहा है। साथ ही पेड़ों की अंधाधुंध कटाई हो रही है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि जब वे इन मुद्दों को लेकर सवाल उठाते हैं, तो भाजपा सरकार ईडी और सीबीआई जैसी केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर उन्हें डराने और जबरन कार्रवाई करने लगती है। अमित चंद्रवंशी ने कहा कि भाजपा सरकार इन जनहित मुद्दों को उजागर करने से भयभीत हो गई है और ईडी को सामने रखकर कांग्रेस नेताओं पर लगातार कार्रवाई कर डराया धमकाया जा रहा है।

कांग्रेस नेताओं ने भाजपा पर साधा निशाना

शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने कहा कि भाजपा सरकार पूरी तरह से भ्रष्टाचार में लिप्त है। अवैध शराब का कारोबार और खनिज, विशेषकर रेत का अवैध दोहन लगातार चल रहा है। उन्होंने भाजपा को ‘अडानी का गुलाम’ बताते हुए आरोप लगाया कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ के बहाने जंगल अडानी के नाम किए जा रहे हैं। छाबड़ा ने कहा, ‘भाजपा सरकार लोकतंत्र का मजाक बना चुकी है।’ उन्होंने चेतावनी दी कि जितना भाजपा दबाने की कोशिश करेगी। कांग्रेस दोगुनी ताकत के साथ जनता की आवाज बुलंद करेगी।

जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष भागवत साहू ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में बलात्कार, हत्या, खनिज और रेत का अवैध उत्खनन बढ़ गया है। बाहर से शूटर बुलाकर स्थानीय लोगों को डराया धमकाया जा रहा है और भाजपाईयों की दादागिरी से अवैध शराब का कारोबार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि अडानी बंधुओं के लिए प्रदेश के जल, जंगल और जमीन को उजाड़ा जा रहा है।

मोहला मानपुर विधायक इंदरशाह मंडावी, डोंगरगांव विधायक दलेश्वर साहू, खुज्जी विधायक भोलाराम साहू और डोंगरगढ़ विधायक हर्षिता बघेल ने भी भाजपा सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारें केंद्रीय एजेंसियों के माध्यम से विपक्षी नेताओं, उनके परिवार और कार्यकर्ताओं को बदनाम करने की कोशिश कर रही हैं। विधायकों ने जंगल कटाई, अडानी को जमीन देने और विधानसभा में जनहित के मुद्दे उठाने पर द्वेषपूर्ण कार्रवाई करने का आरोप लगाया। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस न्याय की इस लड़ाई के लिए हर संघर्ष को स्वीकार करेगी और जनता की आवाज को दबाने के प्रयासों का डटकर मुकाबला करेगी।

चक्काजाम में शामिल प्रमुख नेता और कार्यकर्ता
इस विशाल चक्काजाम में पूर्व मंत्री धनेश पाटिला, गिरीश देवांगन, पदम सिंह कोठारी, कमलजीत सिंह पिन्टू, श्रीकिशन खंडेलवाल, शहर कांग्रेस प्रभारी बृजेश शर्मा, ग्रामीण कांग्रेस प्रभारी सुजीत ठाकुर, पीसीसी महासचिव शाहिद खान, थानेश्वर पाटिला, मेहुल मारू, पूर्व युवा आयोग अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार, पूर्व महापौर सुदेश देशमुख, हेमा देशमुख, नवाज खान, रमेश डाकलिया, कुतबुद्दीन सोलंकी, आफताब आलम, विवेक वासनिक, पूर्व विधायक भुनेश्वर बघेल, जिला पंचायत सदस्य महेंद्र यादव, विभा साहू, क्रांति बंजारे, मन्ना यादव, रमेश राठौर, दिनेश शर्मा, विकास त्रिपाठी, महामंत्री झम्मन देवांगन, हनी ग्रेवाल, शरद खंडेलवाल, मोहिनी सिन्हा, उत्तर ब्लॉक अध्यक्ष आसिफ अली, दक्षिण ब्लॉक अध्यक्ष सूर्यकांत जैन, रितेश जैन, माया शर्मा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष गुरभेज माखीजा, नरेश शुक्ला, रामक्षत्री चंद्रवंशी, अंगेश्वर देशमुख, ननि नेताप्रतिपक्ष संतोष पिल्ले, पार्षद हफीज खान, अमिन हुद्दा, सतीश मसीह, मुकेश साहू, पंकज बांधव, हरिनारायण धकेता, रईस अहमद शकील, मनीष गौतम, सुरेंद्र देवांगन, इकरामुद्दीन सोलंकी, समद खान, गुलाब वर्मा, अभिमन्यु मिश्रा, अशोक फडनवीस, विपिन यादव, विष्णु लोधी, प्रज्ञा गुप्ता, प्रवीण मेश्राम, डॉ. रुबीना अल्वी, ऋषि शास्त्री, अवधेश प्रजापति, शमसुद्दीन सैफी, पूर्णिमा नागदेवे, विनय झा, बबलू कसार, विक्की पटेल, मानव देशमुख, राहुल तिवारी, महेंद्र वैष्णव सहित हजारों की संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here