Home छत्तीसगढ़ राजनांदगांव: पानी में डूबे अधेड़ की मौत, पुलिया पार करते समय मोटर...

राजनांदगांव: पानी में डूबे अधेड़ की मौत, पुलिया पार करते समय मोटर साइकिल सहित नाले में गिरा….

71
0

राजनांदगांव (दावा)। मंगलवार सुबह चौकी चिखली क्षेत्र के ग्राम गठुला से बरगाही जाने वाले मार्ग पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। जिसमें पुलिया पार करते समय नाले में गिरने से एक अधेड़ की मौत हो गई। चौकी चिखली प्रभारी अरुण कुमार नामदेव ने बताया कि सुबह करीब 11 बजे रेंगाकठेरा निवासी 55 वर्षीय धनसाय साहू सहित तीन व्यक्ति एक ही मोटर साइकिल पर सवार होकर जा रहे थे। रास्ते में एक नाला आया। जिसकी पुलिया पर पानी बह रहा था। तीनों ने मोटर साइकिल पर बैठे-बैठे ही पुलिया पार करने का प्रयास किया। इसी दौरान अचानक मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ गया और धनसाय साहू मोटर साइकिल से गिरकर पानी के तेज बहाव में बह गए। सूचना मिलते ही नगर सेना के गोताखोरों को बुलाया गया। जिन्होंने पानी में बहे अधेड़ को बाहर निकाला। हालांकि, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही चौकी चिखली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here