Home छत्तीसगढ़ राजनांदगांव: मोदी के मिशन को साकार करने में जुटे योगेश दत्त मिश्रा…

राजनांदगांव: मोदी के मिशन को साकार करने में जुटे योगेश दत्त मिश्रा…

35
0

प्रशिक्षण उपरांत महिलाओं को किया प्रमाण पत्र वितरित

राजनांदगांव (दावा)। छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष योगेश दत्त मिश्रा ने हाल ही में रायपुर और राजनांदगांव जिलों के श्रम कल्याण केंद्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सिलाई-कढ़ाई का प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिलाओं को प्रमाण पत्र वितरित किए और उनसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के मिशन में कंधे से कंधा मिलाकर चलने का आह्वान किया।

श्रम कल्याण मंडल का योगदान
मिश्रा ने बताया कि मंडल अपनी स्थापना के बाद से ही मजदूरों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। यह 14 योजनाओं के माध्यम से श्रमिकों को लाभ पहुंचाता है, जिनमें छात्रवृत्ति, नि:शुल्क सिलाई मशीन और साइकिल वितरण तथा बीमारी, दुर्घटना व मृत्यु की स्थिति में सहायता शामिल हैं। इन योजनाओं के अतिरिक्त मंडल सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण के माध्यम से सैकड़ों मजदूर परिवारों की महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बना चुका है।

आर्थिक सशक्तिकरण व राष्ट्र निर्माण
श्री मिश्रा ने देश के आर्थिक विकास पर जोर देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय देश और प्रदेश को आर्थिक महाशक्ति बनाने की दिशा में प्रभावी ढंग से काम कर रहे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भारत जल्द ही दुनिया की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो जाएगा। उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिलाओं से कहा कि वे अपने कौशल का उपयोग अपने आर्थिक विकास और परिवार की आय बढ़ाने के लिए करें। उनके परिवार की आर्थिक समृद्धि से ही देश की समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होगा।

निरीक्षण और निर्देश
दौरे के दौरान मिश्रा ने श्रम केंद्रों की समस्याओं को सुना और अधिकारियों को एक महीने के भीतर कमियों को दूर करने का निर्देश दिया। उन्होंने रायपुर जिले के उरला, सांकरा, सोनडोंगरी औद्योगिक क्षेत्रों और राजनांदगांव जिले के तुमड़ीबोड, टेडेसरा औद्योगिक क्षेत्रों में स्थित श्रम कल्याण केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान मंडल के कर्मचारी विवेक दुबे, दुष्यंत साहू, गोपाल साहू और नरेंद्र सिन्हा उनके साथ मौजूद थे। उन्होंने श्रम कल्याण केंद्रों के कुशल संचालन के लिए प्रशिक्षिकाओं का भी आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here