Home छत्तीसगढ़ राजनांदगांव: आदिवासी मंत्री को फंसाकर भूपेश के पुत्र ने करोड़ों कमाए- राजपूत…

राजनांदगांव: आदिवासी मंत्री को फंसाकर भूपेश के पुत्र ने करोड़ों कमाए- राजपूत…

28
0

भूपेश बघेल झूठ की फैक्ट्री हैं, कोयला आंबटन के लिए कई पत्र लिखे, परमिशन भी दिलवाई

राजनांदगांव (दावा)। कांग्रेसियों द्वारा भूपेश बघेल के पुत्र के समर्थन में प्रदेशभर में किए गए कांग्रेस के आंदोलन को ढकोसला बताते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत ने पलटवार करते हुए कहा कि कॉल ब्लॉक आबंटन को लेकर कांग्रेस पार्टी और भूपेश बघेल के झूठ का पर्दाफाश हो गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस चोरी और सीना जोरी का उदाहरण बार-बार प्रस्तुत कर रही है।
श्री राजपूत ने कहा कि भूपेश ने 23 जून 2011 को केंद्र में कांग्रेस की सरकार रहते हुए तारा परसा ईस्ट कॉल ब्लॉक को खोलने का प्रस्ताव दिया गया था। जब छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कांग्रेस की सरकार थी, तब अदानी को दो बड़ी खदानें गारे पेलमा सेक्टर 2 और राजस्थान में केते एक्सटेंशन ब्लॉक का ऑपरेटर बनाया गया। इसी तरह मुकेश बघेल जी के मुख्यमंत्री कार्यकाल में 16 अक्टूबर 2019 को राज्य सरकार ने पर्यावरण स्वीकृति के लिए सिफारिश भी भेजी थी। राजपूत ने कहा कि गारे पलमा सेक्टर 2 मांद रायगढ़ कोलफील्ड के लिए हुआ समझौता भी सबके सामने इसका जीता जागता उदाहरण है।
श्री राजपूत ने कहा कि सभी जानते है कि 5 वर्ष में छत्तीसगढ़ को 10 जनपद का चारागाह बना दिया था। भूपेश सरकार के कार्यकाल में शराब घोटाले, कोयला घोटाला, चावल घोटाला, गोठान घोटाला से लेकर पीएससी घोटाले तक में प्रदेश के संसाधनों को जमकर लूटा गया। आज जब इस घोटाले के आरोपी को एक-एक कर प्रदेश सरकार पकड़ रही है और सबूत की प्रमाणिकता के साथ सभी जेल जा रहे हैं। सभी आरोपी के विरुद्ध कानून सम्मत कार्रवाई की जा रही है, परंतु दुर्भाग्य का विषय है कि कांग्रेसी इसे राजनीतिक मुद्दा बनाकर जनता को गुमराह करने का असफल प्रयास कर रहे हैं।
भूपेश का अदानी प्रेम किसी से नहीं छुपा
श्री राजपूत ने कहा कि तथ्य है कि न केवल भूपेश बघेल ने कॉल ब्लॉक अशोक गहलोत को आबंडित किया था, बल्कि उससे पहले भी मनमोहन सिंह की सरकार में तमाम नियमों को धत्ता बताते हुए छत्तीसगढ़ के कॉल ब्लॉक की राह आसान की थी। श्री राजपूत ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार में भूपेश बघेल के संयोजित षड्यंत्र के तहत एक आदिवासी नेता कवासी लखमा को आबकारी विभाग देकर शराब घोटाले का षड्यंत्र किया और भूपेश बघेल के बेटे ने करोड़ों रुपए का घोटाला किया। इसकी पुष्टि कवासी लखमा के इस बयान से होती है कि उन्होंने ईडी को कहा कि वह अनभिज्ञ हैं, जैसा उन्हें अधिकारियों ने कहा वैसा उन्होंने अंगूठा लगा दिया। इस बयान से यह सिद्ध होता है कि भूपेश बघेल के पुत्र और वे स्वयं शराब घोटाले में मास्टरमाइंड थे। श्री राजपूत ने कहा कि आज अड़ानी को लेकर कांग्रेसियों द्वारा बेवजह चक्काजाम कर जनता को परेशान किया जा रहा है, जो कि कांग्रेस की घटिया मानसिकता का परिचायक है। श्री राजपूत ने कांग्रेसियों को नसीहत देते हुए कहा कि भूपेश एवं दस जनपद की गुलामी छोडक़र सच्चाई का साथ दें और जनता को बेवजह परेशान करना बंद करें। अन्यथा आने वाले समय में कांग्रेस छत्तीसगढ़ में नजर नहीं आएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here