समर्थकों के साथ की नारेबाजी, आंदोलन की चेतावनी
किसानों को यूरिया डीएपी खाद उपलब्ध कराए जाने की मांग
राजनांदगांव (दावा)। खुज्जी विधानसभा क्षेत्र की पूर्व विधायक छन्नी साहू ने जिले में खाद समस्या को लेकर सांसद कार्यालय का घेराव किया। अपने समर्थकों के साथ सांसद कार्यालय का घेराव करने पहुंची छन्नी साहू और उनके समर्थकों द्वारा जमकर नारेबाजी की जा रही थी। किसानों को खाद उपलब्ध कराना होगा, लिखे प्ले कार्ड लहराए जा रहे थे। वहीं विष्णु देव साय सरकार हाय-हाय, सांसद संतोष पांडे हाय-हाय व भाजपा सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाए जा रहे थे।
श्रीमति साहू ने कहा कि किसान अत्यधिक कीमत में खाद खरीदने को मजबूर है। लगातार खाद की कालाबाजारी हो रही है। चिरनिद्रा में सोए राजनांदगांव सांसद संतोष पांडे को जगाकर खाद के लिए अवगत कराने निकल पड़े हैं ताकि छत्तीसगढ़ की आवाज दिल्ली में सोई केंद्र सरकार तक पहुंच सके। खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के राहुल तिवारी आदि अपने समर्थकों को लेकर घेराव के लिए पहुंची पूर्व विधायक ने कहा कि खाद को लेकर किसान सांसद का चक्कर काट रहे हैं।
खेती-बाड़ी के दिनों में किसानों को सोसायटियों से खाद नहीं मिल रहा है। वहीं भाजपा से संबंधित व्यापारियों के पास वहीं खाद दुगुने-तीगुने दाम में बेंचे जा रहे हैं। 266 रुपए का खाद बाजार में व्यापारियों के पास 800 रुपए में व 1300 रुपए का डीएपी खाद 2000 रुपए में बिक रहा है। उन्होंने बताया कि उनके क्षेत्र कल्लूबंजारी के एक किसान ने अपनी पत्नी के जेवर बेच कर यूरिया खाद को 800 रुपए में लिया है। खेती बाड़ी के दिनों में यह खाद लेना जरूरी हो गया है।
मंत्री के कुर्सी काबर नइ गड़े, आंदोलन के चेतावनी
पूर्व विधायक छन्नी साहू ने ठेठ छत्तीसगढ़ी लहजे में कहा गया अभी खेत में थरहा लगाए ल जाथन त, गोड़ ह गड़ जाथे, लेकिन मंत्री मन के कुर्सी काबर नइ गड़े, किसान मन ला खेती-बाड़ी के दिन में खाद नहीं मिल पावत हे।
अभी बियासी के समय धान के बढ़वार अउ हरियाय बर किसान मन खेत में यूरिया खाद डालथे, लेकिन खाद ह नइ मिलत हे त, किसान मन काला डारही, छन्नी साहू ह किहिस कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय चाहथे कि किसान मन के धान कम होय, एखर से वो मन ला धान कम देय ला परही। सीएम विष्णु देव साय अउ सांसद संतोष पाण्डे ह अलाली के काम करत हे।
यदि 8 दिन के अंदर सीएम ह प्रदेश में खाद मुहैया नइ कराही तो, बेहद रुप ले आंदोलन करे जाही।



