श्रीराम कृषि महाविद्यालय ठाकुरटोला , राजनांदगांव में बी. एस. सी. प्रथम वर्ष के छात्र छात्राओं द्वारा पुष्प उत्पाद प्रदर्शनी का आयोजन 31 जुलाई को संपन्न किया गया । जिसमें स्टाल लगाकर पुष्प आभूषण, पुष्प रंगोली, लघु उद्यान , फोटो फ्रेम , गुलदस्ता , गुलकंद , गुलाब जल, गुलाब जैम , बोनसाई एवं विभिन्न गुलाब आधारित मूल्य संवर्धित वस्तुओं का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम के मार्गदर्शक पोषेन्द्र सिन्हा ( सहायक प्राध्यापक उद्यानिकी) द्वारा बताया गया कि यह पोस्ट हार्वेस्ट प्रसंस्करण तकनीक विषय जो कि फूलों से संबंधित है, नई शिक्षा नीति के तहत छात्रों का कौशल विकास कर उनमें उद्यमिता विकसित किया जा सकता है जो कि नए रोजगार का सृजन होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महाविद्यालय के संचालक श्री नरेंद्र गौतम , प्राचार्या श्वेता शुक्ला , प्राध्यापक एनोश ग्राहम, दुर्गेश पटेल , प्रीति सिंह, किशन सिंह, सौम्या शुक्ला एवं तारामती साहू उपस्थित थे।



