(यतेंद्र जीत सिंह “छोटू”)
खैरागढ़/छुईखदान : सुनसान शहर और बंद बाजार में रात को अंधेरे की आड़ में किस्मत चमकाने बैठे थे,मोमबत्ती की रोशनी पर लेकिन वो रोशनी गिरफ्तारी का सबब बन गई। छुईखदान थाना क्षेत्र के मुर्गा मार्केट में शुक्रवार की रात 52 परी की महफिल सजी थी और उस पर पड़ी मुखबिर की नजर। जिसे पुलिस ने मुखबिर की सूचना को पुख्ता आधार मानकर दी दबिश जिसमें छह जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।। जिनके पास से नकदी व ताश की गड्डी जब्त की गई।
शीशम की पेड़ निचे हल्के मोमबत्ती की रोशनी में चल रहा था 52 परी का खेल
सुनसान कोने में शीशम के पेड़ तले हल्की रोशनी में हार-जीत की बाज़ी चल रही थी।।मनोरंजन की गड्डी अब जुर्म की निशानी बन चुकी थी। पुलिस की यह कार्रवाई न केवल जुएबाज़ों पर नकेल कसने वाली रही, बल्कि छुईखदान में फैले सट्टा-जुआ नेटवर्क को भी कड़ा संकेत दे गई।
52 परी के खेल में ऐ थे शामिल
प्रदीप चन्द्राकर (42) कण्डरापारा (वार्ड 09) ₹210 ₹110 ₹320,इमरान खान (32) केंवटपारा (वार्ड 09) ₹150 ₹130 ₹280,सुरेश टांडिया (51) जमातपारा (वार्ड 03) ₹200 ₹140 ₹340,राम खेलावन (50) टिकरीपारा (वार्ड 11) ₹250 ₹110 ₹360, संतोष चन्द्राकर (46) कनक नगर ₹200 ₹150 ₹350 और शांति लाल निषाद (36) केंवटपारा (वार्ड 09) ₹210 ₹110 ₹320से जप्त किया गया।। सूत्रों के अनुसारजैसे ही मुखबिर से पक्की जानकारी मिली पुलिस ने तत्काल रेड पंचनामा तैयार किया और मुर्गा मार्केट स्थित शीशम पेड़ के नीचे चारों ओर से घेराबंदी कर छापेमारी की।। सभी छह आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है।



