Home छत्तीसगढ़ उत्कृष्ट सदस्यता सम्मान समारोह में जिपं. उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह हुए सम्मानित, मुख्यमंत्री...

उत्कृष्ट सदस्यता सम्मान समारोह में जिपं. उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह हुए सम्मानित, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और प्रदेश अध्यक्ष किरण देव के हाथो…

51
0

 मुख्यमंत्री निवास में हुआ सम्मान समारोह, छत्तीसगढ़ भाजपा के 200 से अधिक कार्यकर्ता हुए सम्मानित,

(यतेंद्र जीत सिंह (छोटू)
खैरागढ़ : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शनिवार को नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में आयोजित उत्कृष्ट सदस्यता सम्मान समारोह में भारतीय जनता पार्टी के 200 से अधिक सक्रिय कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। यह समारोह भाजपा के संगठन महापर्व: सदस्यता अभियान के अंतर्गत आयोजित किया गया। कार्यकर्ताओं द्वारा निर्धारित समयावधि में लक्ष्य से अधिक सदस्य बनाए गए थे

 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस अवसर पर कहा, यह कार्यकर्ताओं के सम्मान का अवसर है और मेरे लिए यह बेहद सौभाग्य का क्षण है। पार्टी की ताकत उसके जमीनी कार्यकर्ता होते हैं, जिन्होंने इस अभियान को उत्सव में बदला। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और उनकी टीम को लक्ष्य से अधिक सदस्यता जोड़ने के लिए बधाई दी।

केसीजी के प्रथम जिपं. उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह को मिला ‘सदस्यता गौरव सम्मान
इस विशेष आयोजन में प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य व केसीजी जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह को ‘सदस्यता गौरव सम्मान’ से सम्मानित किया गया।। विक्रांत सिंह ने सदस्यता अभियान के दौरान पूरे प्रदेश में 5,000 से 10,000 के बीच नए सदस्य बनाए। इस वर्ग में केवल 20 कार्यकर्ताओं को यह सम्मान मिला, जिनमें विक्रांत सिंह का नाम भी शामिल है। गौरतलब है कि केसीजी जिले से एकमात्र विक्रांत सिंह ने यह उपलब्धि हासिल की है।

सम्मान प्राप्त करने के बाद विक्रांत सिंह ने कहा “भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान में इतना बड़ा लक्ष्य हासिल कर पाना गर्व की बात है। पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का यह परिणाम है। तीन महीने तक हमने सदस्यता अभियान को संगठन महापर्व के रूप में मनाया।”60 लाख प्राथमिक और 65 हजार सक्रिय सदस्य बने,विक्रांत सिंह ने आगे कहा कि “यह अभियान हमारे प्रदेश प्रभारी अनुराग सिंहदेव, सक्रिय सदस्यता अभियान प्रभारी संजय श्रीवास्तव तथा समस्त वरिष्ठ पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। पूरे प्रदेश में 60 लाख प्राथमिक और 65 हजार सक्रिय सदस्यता जोड़ने का ऐतिहासिक लक्ष्य प्राप्त हुआ है।”

कार्यकर्ताओं के परिश्रम को मिला सम्मान
सम्मेलन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह सम्मान उन सभी कार्यकर्ताओं को समर्पित है जिन्होंने जमीनी स्तर पर जाकर पार्टी को मजबूत किया। पार्टी की यह संगठनात्मक उपलब्धि भविष्य की राजनीतिक दिशा तय करने में सहायक सिद्ध होगी।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here