Home छत्तीसगढ़ भ्रष्टाचार मुक्त भारत की परिकल्पना को हमें साकार करने की दिशा में...

भ्रष्टाचार मुक्त भारत की परिकल्पना को हमें साकार करने की दिशा में काम करने की आवश्यकता है – दीपक बुद्धदेव ….

126
0

राजनांदगांव,  नगर में संचालित दिव्यांग जनों के कल्याणार्थ शिक्षण प्रशिक्षण सह पुनर्वास संस्थान अभिलाषा में स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय महापर्व बहुत ही हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया, समारोह के अतिथि स्वरूप नगर के सुप्रसिद्ध समाज सेवी रामचन्द जी लहरवानी, नगर के वरिष्ठ पत्रकार व दैनिक दावा समाचार पत्र के प्रधान संपादक श्री दीपक बुद्धदेव सहित हार्डवेयर व्यापारी संघ के संरक्षक बलवीर सिंह जी बग्गा, अध्यक्ष श्री राजकुमार जी बाफना शामिल हुए, कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्र पिता महात्मा गांधी व माता सरस्वती जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर ध्वजारोहण कर किया गया, अतिथियों का स्वागत पुष्पहार पुष्प गुच्छ भेट कर और स्वागत गान के साथ किया गया, संस्था की सचिव श्रीमती रूपम सोनछत्रा द्वारा अपने उद्बोधन के माध्यम से अतिथियों का स्वागत करते हुए संस्था संचालन की जानकारी देते हुए राष्ट्र भक्ति से सराबोर गीत प्रस्तुत किया गया, संस्था के दिव्यांग बच्चों खेमंत, पुनेश्वरी, देविका, आदि के द्वारा रंगा रंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया, समारोह को संस्था के संरक्षक गौतम पारख उपाध्यक्ष श्रीमती गीता राठौर, पूर्व सचिव संतोष खंडेलवाल, महेश खंडेलवाल आयुक्त भारत स्काउट गाइड जिला संघ राजनांदगांव, राजेश अग्रवाल संयुक्त सचिव, सुदामा मोटलानी, नियामत हुड्डा, भानुमती पिल्ले द्वारा संबोधित किया गया, समारोह के अतिथि रामचंद जी लहरवानी द्वारा अपने उद्बोधन में संस्था के विकास में हर संभव अच्छे से अच्छा मदद करने की बात कही, कार्यक्रम के अतिथि दीपक बुद्धदेव द्वारा अपने उद्बोधन के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस और अभिलाषा संस्था के स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर शुभकामनाएं अर्पित करते हुए, बच्चों व बड़ों से अनुरोध किया गया कि वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करने, दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग करने साथ ही, आज हर जगह व्याप्त भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने के लिए महा अभियान चलने की बात कही, उन्होंने अभिलाषा को अपना परिवार का अंग मानते हुए हर संभव मदद करने की बात कही, मंचीय कार्यक्रम का रोचक संचालन संस्था के शिक्षक कुशाल चंद जंघेल द्वारा किया गया कार्यक्रम पाश्चात्य मिष्ठान वितरण किया गया मिष्ठान की व्यवस्था संस्था के अध्यक्ष संतोष कुमार बोददून और वरिष्ठ सदस्य अशोक अग्रवाल द्वारा किया गया, समारोह पाश्चात्य होटल रेलिस के संचालक द्वारा सभी बच्चों को अपने होटल ले जा कर स्वल्पाहार कराया था, कार्यक्रम में संस्था की प्राचार्य श्रीमती वंदना तुरहाते, शिक्षक महेंद्र सिंह यादव, मालती श्रीवास्तव, आराधना थवाईत, अंजू शर्मा, नरेंद्र देवदास, नामी सिंह ठाकुर, वीरेंद्र गंधर्व, भूपेश देशलहरा, सहित समस्त स्टाफ पालक गण उपस्थित रहे, उक्त जानकारी संस्था के प्रशासक दिलीप श्रीवास्तव द्वारा दिया गया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here