बकायादारों के कान हुए खड़े, मचा हडक़ंप, लोक अदालत में जाकर पटाना होगा टैक्स
राजनांदगांव (दावा)। शहर के 544 लोगों को जो पांच सालों से निगम टैक्स नहीं पटा रहे थे। जिनका लाखों का टैक्स बकाया है। उन्हें कोर्ट द्वारा 13 सितंबर को लोक अदालत में आकर निगम टैक्स पटाने के लिए कोर्ट से नोटिस जारी कर किया गया है। कोर्ट द्वारा इन बकायादारों को नोटिस इश्यु होते ही इनमें हडक़ंप मच गया है और बंगले झांकने लगे हैं।
बता दें कि विगत पांच सालों से निगम टैक्स अदा नहीं करने वालों में वो रसुखदार लोग हैं, जिनका लाखों का निगम टैक्स बकाया है। जिनके द्वारा समय पर निगम टैक्स अदा ही नहीं किया जा रहा है। निगम ऐसे लोगों के संबंध में सीधे कोर्ट में मामला डाल दिया गया है जहां से इन लोगों को उनके बकाया निगम टैक्स पटाने की लिए नोटिस जारी हुआ है। कोर्ट द्वारा इन बकायादारों को नोटिस जारी होने से वे बगले झांकने लगे हैं और वे उक्त नोटिस को लेकर अपने-अपने स्तर पर हाथ-पैर मारना शुरू कर दिए हैं।
३.28 करोड़ रुपये है बकाया राशि बता दें कि शहर के बड़े-बड़े रसुखदार लोगों का निगम को दिए जाने वाले टैक्स 3.28 करोड़ रुपए की राशि बकाया है। उसे पटाने के लिए 544 लोगों को कोर्ट से नोटिस जारी हुआ है। इन बकायादारों में न केवल शहर के रहवासी ही नहीं पीडब्ल्यूडी विभाग, स्टेडियम समिति, आयकर विभाग, सेतु निगम जैसे विभाग है। उन्हें निगम द्वारा टैक्स पटाने लगातार कहा जाते रहा पर इस ओर ध्यान नहीं दिया गया। इन लोगों द्वारा निगम टेक्स पटाने में रुचि नहीं दिखाने पर निगम द्वारा इसे सीधे कोर्ट के सुपुर्द कर दिया गया। अब वहां से शहर के उक्त विभागों सहित 544 लोगों को नोटिस जारी कर दिया गया है। अब इन बकायादारों को निगम के पांच सालों का बकाया टैक्स पटना जरुरी हो गया है। नहीं पटाने पर कोर्ट से कुर्की-डिग्री का आदेश जारी हो सकता है।
बताया जाता है कि जिन विभागों सहित 544 लोगों को जारी हुए कोर्ट की नोटिस के अनुसार 13 सितंबर को आयोजित लोक अदालत में राजस्व अधिकारी के सामने उपस्थित होकर निगम टेक्स की बकाया राशि पटानी होगी। नोटिस मिलने से शहर में हडक़ंप मच गया है, लोग निगम के चक्कर काट रहे है।



