Home छत्तीसगढ़ असम के प्रसिद्ध साहित्यकार रघुनाथ चौधरी की निर्माणाधीन प्रतिमा का राज्यपाल रमेन...

असम के प्रसिद्ध साहित्यकार रघुनाथ चौधरी की निर्माणाधीन प्रतिमा का राज्यपाल रमेन डेका एवं कुलाधिपति ने विश्वविद्यालय पहुंचकर किया अवलोकन…

64
0

 प्रतिमा के प्रारंभिक निर्माण पर प्रसन्नता व्यक्त की,
कांस्य प्रतिमा निर्माण के लिए आगे की कारवाही करने दिए निर्देश

(यतेंद्र जीत सिंह “छोटू”) खैरागढ़. : मूर्तिकला विभाग इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में निर्माणाधीन असम के प्रसिद्ध साहित्यकार रघुनाथ चौधरी की प्रतिमा का राज्यपाल एवं कुलाधिपति ने अवलोकन किया। सोमवार 25 अगस्त को राज्यपाल रमेन डेका विश्वविद्यालय पहुंचे जहांं कुलपति प्रो. (डॉ.) लवली शर्मा ने पुष्पगुच्छ से उनका स्वागत किया। गेस्ट हाउस में अधिकारियों से चर्चा पश्चात राज्यपाल रमेन डेका एवं कुलाधिपति मूर्तिकला विभाग पहुंचे,जहां साहित्यकार रघुनाथ चौधरी की प्रतिमा के प्रारंभिक निर्माण (मिट्टी से बने ढांचे) का अवलोकन किया। प्रतिमा के प्रारंभिक निर्माण को देखकर राज्यपाल प्रसन्न हुए और कांस्य प्रतिमा निर्माण के लिए आगे की कार्यवाही शुरू करने की अनुमति प्रदान की।

प्रतिमा निर्माण के लिए विश्वविद्यालय को दी थी बड़ी जिम्मेदारी
कुलाधिपति एवं राज्यपाल ने असम के भारतीय लेखक रघुनाथ चौधरी की प्रतिमा बनाने इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय को दो माह पूर्व बड़ी जिम्मेदारी दी थी। कुलपति प्रो डॉ लवली शर्मा से चर्चा के दौरान राज्यपाल रमेन डेका ने गुणवत्तापूर्ण तथा परफेक्शन के साथ प्रतिमा निर्माण कराने की बात कही थी।। रघुनाथ चौधरी असमिया साहित्य के जोनाकी युग के एक भारतीय लेखक थे। उन्हें बिहोगी कोबी (पक्षियों के कवि) के रूप में जाना जाता है,क्योंकि उनके अधिकांश लेखन पक्षियों और प्रकृति पर आधारित हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here