(यतेंद्र जीत सिंह”छोटू”) खैरागढ़ : जिला स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता रविवार को खैरागढ़ छुईखदान गंडई जिले में संपन्न हुई। जिला स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के सचिव रूपेश कुमार देवांगन ने बताया खैरागढ़- छुईखदान-गंडई जिला स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 2025 का आयोजन 24 अगस्त 2025 दिन रविवार को 13 सेंटर में संपन्न हुआ। जिला स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता जिले के सक्रिय शिक्षकों के विशेष पहल से आयोजित की गई,जिसमें जिले के सभी शासकीय एवं निजी स्कूलों के प्राथमिक पूर्व माध्यमिक एवं हाय हायर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं निशुल्क पंजीयन कर प्रतियोगिता में भाग लिया गया। परीक्षा तिथि 24 अगस्त 2022 रविवार, परीक्षा का समय परीक्षा 10:00 बजे से 12:00 तक निर्धारित था। रविवार को निम्नलिखित परीक्षा केंद्र में परीक्षा हुआ। खैरागढ़ ब्लाक
शासकीय कन्या उच्च. माध्यमिक शाला खैरागढ़(खैरागढ़),अवंती बाई स्कूल लाराबांध खैरागढ़, शासकीय उच्च. माध्यमिक शाला पांडादाह(खैरागढ़),शासकीय उच्च. माध्यमिक शाला ठेलकाडीह(खैरागढ़), शासकीय उच्च. माध्यमिक शाला जालबांधा(खैरागढ़), शासकीय उच्च. माध्यमिक शाला कामठा(खैरागढ़),शासकीय उच्च. माध्यमिक शाला बाजार अतरिया(खैरागढ़)। छुईखदान ब्लाक में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी/अंग्रेजी माध्यम स्कूल छुईखदान(छुईखदान),शासकीय उच्च. माध्यमिक शाला बुंदेली(छुईखदान),शासकीय उच्च. माध्यमिक शाला रोड अतरिया(छुईखदान), पीएम श्री सेजेस गंडई(छुईखदान), शासकीय उच्च माध्यमिक शाला ठाकुरटोला(छुईखदान) एंव स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी अंग्रेजी माध्यम स्कूल साल्हेवारा(छुईखदान)
आयोजन समिति के द्वारा जिला स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता समिति द्वारा सभी सदस्य तन मन धन से सहयोग करने वाले सभी सक्रिय शिक्षकों एवं सभी परीक्षा केंद्र के केंद्र अध्यक्ष एवं पर्यवेक्षकों का आभार व्यक्त किया गया। सभी केंद्रा अध्यक्ष एवं पर्यवेक्षको का निशुल्क सेवा प्रदान करने के लिए धन्यवाद किया गया।
जिले में स्थिति
कुल पंजीयन 4219
कुल उपस्थित 3558
प्रतिशत। खैरागढ़ ब्लॉक
कुल पंजीयन 1976
उपस्थित 1708
प्रतिशत 86%
छुईखदान ब्लॉक
कुल पंजीयन 2243
उपस्थित 1850
प्रतिशत 82.47%



