
खैरागढ़ पुलिस की तत्परता से टली बड़ी अनहोनी, 11 गिरफ्तार,
*खैरागढ़ :* पुरानी रंजिश और प्रेम विवाह को लेकर नाराज थे ग्रामीण । ग्राम कोड़ेनवागांव में बुधवार देर शाम मारपीट और बवाल की घटना से पूरे गांव का माहौल तनावपूर्ण हो गया। खैरागढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने बड़ी अनहोनी होने से बचा ली।
*दुलारू साहू और उसकी पुत्री अंजली साहू से मारपीट*
जानकारी अनुसार, ग्राम कोड़ेनवागांव निवासी जितेंद्र साहू और नरेंद्र साहू (पिता स्व. परदेशी साहू) ने दुलारू साहू और उनकी पुत्री अंजली साहू पर हमला कर दिया। बताया गया कि आरोपी दुलारू साहू से पुरानी रंजिश और प्रेम विवाह से जुड़े विवाद के चलते नाराज़ थे।
*मौके पर पहुंची पुलिस की त्वरित कार्रवाई*
रात करीब 9 बजे सूचना मिलते ही खैरागढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इसी दौरान गांव का युवक रिकेश नेताम कुछ ग्रामीणों को भड़काकर गिरफ्तार आरोपियों पर हमला करने की कोशिश करने लगा, लेकिन पुलिस की मौजूदगी से स्थिति बिगड़ने से बच गई।
*पुलिस कार्रवाई से गुस्साए ग्रामीणों का आक्रोश और दूसरा बवाल*
जितेंद्र और नरेंद्र साहू के घर पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। पुलिस कार्रवाई से नराज होकर ग्रामीणों ने, इस पर पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए भीड़ को काबू में किया और रिकेश नेताम सहित 9 लोगों को हिरासत में ले लिया।
*देर रात एसपी पहुंचे गांव, किया खुलासा*
घटना की जानकारी मिलते ही देर रात पुलिस अधीक्षक लक्ष्य शर्मा खुद खैरागढ़ थाना पहुंचे और प्रेसवार्ता की। उन्होंने बताया कि दुलारू साहू द्वारा समाज में प्रेम विवाह के मामले में साथ नहीं दिए जाने से नाराज़ होकर जितेंद्र और नरेंद्र के घर हमला किया। वहीं रिकेश नेताम की दोनों से निजी रंजिश थी, जिसके चलते उसने नशे की हालत में ग्रामीणों को उकसाकर और बवाल कराया।
*कुल 11 आरोपी हिरासत में*
पुलिस ने इस प्रकरण को दो अलग-अलग मामलों में दर्ज करते हुए कुल 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, अन्य कुछ ग्रामीणों से भी पूछताछ जारी है। खैरागढ़ पुलिस की सतर्कता और तत्परता ने गांव को बड़ी अनहोनी से बचा लिया।



