(यतेंद्र जीत सिंह “छोटू”)
खैरागढ़ : अविनाश निलेंद्र शर्मा ने एक बार फिर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
गुरुवार 21 अगस्त से गुरुवार 28 अगस्त तक मकाऊ (चीन) में आयोजित MDRT ग्लोबल कॉन्फ्रेंस में उन्होंने भाग लिया। जहाँ 16 देशों के वित्तीय सलाहकारों के साथ उन्होंने शिरकत की।
अविनाश शर्मा लगातार 11 वर्षों से MDRT USA के लिए क्वालिफाई कर रहे हैं और लगातार 4 वर्षों से करोड़पति अभिकर्ता बने हुए हैं। यह उपलब्धि खैरागढ़ के लिए गर्व की बात है।
उनकी इस सफलता पर वरिष्ठ अधिकारियों और ग्राहकों ने उन्हें दिल से बधाइयाँ और भरपूर प्रोत्साहन दिया है।



