(यतेंद्र जीत सिंह “छोटू”) खैरागढ़ : गणेशोत्सव के पावन अवसर पर ग्राम बिरोडी में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य शताक्षी देवव्रत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुईं।। इस कार्यक्रम में जनपद सदस्य उमेश वर्मा, सरपंच आशीष राजपूत, मन्नू वर्मा, कृष्ण कुमार, बबला वर्मा, लीलाधर साहू, हरूप राजपूत, अनिल साहू सहित ग्राम पंचायत के सदस्य और नवयुवा गणेश समिति के सदस्यों सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी भी इस आयोजन में सम्मिलित हुए।

कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत सदस्य राजकुमारी शताक्षी देवव्रत सिंह ने अपने उद्बोधन में ग्राम विकास की दिशा में और अधिक मेहनत करने की बात कही।। उन्होंने कहा कि ग्राम बिडोरी को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। साथ ही उन्होंने आयोजन समिति को धन्यवाद अर्पित किया और उनके समर्पण को सराहा।

शताक्षी देवव्रत सिंह का ग्रामवासियों से सीधी मुलाकात, समस्याओं का समाधान करने का वादा
शताक्षी ने ग्रामवासियों से सीधी मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना।। उन्होंने ग्रामीणों से पूछा कि उनके गांव में सड़क, पानी, स्कूल संबंधित या अन्य किसी प्रकार की कोई समस्या तो नहीं है।।इस दौरान शताक्षी ने ग्रामवासियों से यह भी कहा, “मैं हर कदम पर आपके साथ हूं। अगर आपको किसी भी प्रकार की परेशानी हो, तो आप मुझसे सीधे संपर्क कर सकते हैं।”
ग्रामवासियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को शताक्षी के सामने रखा और उनके समाधान के लिए चर्चा की । इस दौरान शताक्षी ने ग्राम बिडोरी के विकास के लिए अपने प्रयासों को और तेज करने का आश्वासन दिया।



