Home छत्तीसगढ़ हथियार लहराने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया,गणेश...

हथियार लहराने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया,गणेश विसर्जन के दौरान उपद्रव करने वाले 06 आरोपियों पर की गई सख्त कार्यवाही…

83
0

(यतेंद्र जीत सिंह “छोटू”) खैरागढ़ : पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि एक युवक चाकू लेकर घूम रहा है और राहगीरों को डराने की नीयत से लहरा रहा है, करके पुलिस को सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुँची और घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया। पूछताछ पर उसने अपना नाम शुभम यादव पिता जग्गू यादव, उम्र 24 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 05, ठाकुरपारा, खैरागढ़ बताया।

आरोपी के कब्जे से 01 नग स्टील का चाकू (प्लास्टिक मुठ सहित) बरामद किया गया।। वैध कागजात प्रस्तुत न कर पाने पर आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया तथा उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
दूसरी घटना गणेश विसर्जन झांकी के दौरान उपद्रव और अशांति फैलाने का प्रयास
गणेश विसर्जन झांकी जुलूस के दौरान रविवार 08 सितंबर को कुछ व्यक्तियों द्वारा उपद्रव कर अशांति फैलाने का प्रयास किया गया। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने बार-बार समझाइश दी, किन्तु उन्होंने उपद्रव जारी रखा पुलिस टीम ने तत्काल कार्यवाही करते हुए उपद्रवियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार किए गए आरोपीगण
1.लक्की यादव पिता स्व. विरेन्द्र यादव, उम्र 19 वर्ष, निवासी ठाकुरपारा खैरागढ़,2. अजय यादव पिता दुलरवा यादव, उम्र 24 वर्ष, निवासी अमलीपारा खैरागढ़,3. मनीष यादव पिता अशोक यादव, उम्र 26 वर्ष, निवासी बरेठपारा खैरागढ़, गजेन्द्र कुमार कश्यप पिता 4.राजकुमार कश्यप, उम्र 27 वर्ष, निवासी इन्दिरा कॉलोनी वार्ड नं. 03, बालोदाबाजार, 5.फनीस रजक पिता अजीत रजक, उम्र 18 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 05 बरेठपारा खैरागढ़, 06.गजेन्द्र पटेल पिता दयाराम पटेल, उम्र 20 वर्ष, निवासी ठाकुरपारा खैरागढ़, आरोपियों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर इस्तगाशा तैयार कर अनुविभागीय दण्डाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here