Home छत्तीसगढ़ मासूम को सांप ने डसा , ईलाज के दौरान बच्चे की मौत…

मासूम को सांप ने डसा , ईलाज के दौरान बच्चे की मौत…

44
0

घुमका थाना क्षेत्र के कोडिया गांव में गुरुवार को एक मासूम को जहरीले सर्प ने डस लिया। इलाज के दौरान उक्त मासूम की मौत हो गई। इस घटना से परिजन सदमे में है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घुमका थाना क्षेत्र के ग्राम कोडिया के रजक परिवार के एक मकान में दोपहर के समय एक तीन वर्षीय बालक सागर रजक खेल रहा था। इसी दौरान उसे एक जहरीले सर्प ने डस लिया। सर्प डसने की खबर के बाद परिजन उसे स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां एंटी स्नैक वेनम लगाया गया और उसे दुर्ग के सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान मासूम सागर ने दम तोड़ दिया। बताया गया कि उक्त मृत सागर रजक डीडी न्यूज संवाददाता परमानंद रजक का नाती था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here