जोरातराई रेल्वे ट्रेक के समीप मिली लाश की गुत्थी पुलिस ने 5 दिनों में सुलझाई
राजनांदगांव (दावा)। सोमनी थाना क्षेत्र के गत दिनों ग्राम जोरातराई में रेल्वे ट्रेक समीप झाडिय़ों में मिली लाश की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। सोमनी थाना प्रभारी प्रमोद श्रीवास्तव ने बताया कि उक्त घटना अंधे कत्ल की थी जिसे 5 दिनों के भीतर सुलझा लिया गया और प्रेम संबंध के चलते की गई हत्या के आरोपी को धर दबोच लिया गया है।
थाना सोमनी पुलिस एवं सायबर सेल की संयुक्त कार्यवाही में सुलझाई गई गुत्थी के संबंध में बताया गया कि गत दिनों जोरातराई रेलवे ट्रैक किनारे जो शव मिला था वह गौरीनगर निवासी अजय सिन्हा का था। जिसे आरोपी अनिल डौंडे पिता घनाराम 32 वर्ष निवासी गौरीनगर ने अपनी प्रेमिका से उसके संबंध होने पर उसकी हत्या की साजिश रची थी। आरोपी अनिल ने अपने साथी तुलेश साहू पिता रामदास 32 वर्ष निवासी लछना मुढ़ीपार के साथ मिलकर अजय को शराब पिलाकर चाकू व पत्थर से हत्या की थी और उसके कपड़े जलाकर व सबूत नष्ट कर फरार हो गए थे। थाना प्रभारी श्री श्रीवास्तव ने बताया कि तकनीकी साक्ष्य व मुखबिर की सूचना पर दोनों आरोपी को धर दबोचा गया। आरोपियों के विरूद्ध धारा 103 तहत गिरफ्तार कर जल भेज दिया गया है।
रेल्वे ट्रेक के समीप मिला था शव
सोमनी थाना प्रभारी श्रीवास्तव ने बताया कि गत दिनों 7 सितंबर को उनके थाना क्षेत्र के ग्राम जोरातराई रेल्वे ट्रैक किनारे अज्ञात शव मिलने की सूचना पर थाने मे मर्ग कायम कर जांच की गई। जाँच में मृतक की पहचान अजय सिन्हा पिता राधेलाल सिन्हा निवासी गौरीनगर अचानक नगर पुलिस चौकी चिखली, राजनांदगांव के रूप में हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने पर थाना सोमनी में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 206/25 धारा 103 बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
हत्या के आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे
बताया गया कि तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर की सूचना पर आरोपी अनिल डौण्डे एवं तुलेश साहू को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया तो दोनो आरोपी पुलिस को गुमराह करने लगे। कडाई से पुछताछ करने पर संदेही आरोपी अनिल डोण्डे बताया कि अपनी प्रेमिका को अपनी पत्नी बताकर गौरी नगर मे किराये का मकान दिलवाया और उसे आर्थिक मदद करता था, उसके घर मेरा आना जाना था। माह मार्च-अप्रैल 2025 मे मैं अपनी पत्नी बच्चों के साथ अपनी बहन के मकान निर्माण के लिए उसके गांव चला गया तो अपने खास दोस्त अजय सिन्हा निवासी गौरी नगर को अपनी प्रेमिका एवं उनके बच्चों का देखरेख सामान लाने जे जाने बच्चों को स्कूल छोडऩे के लिए कहा था तब अजय सिन्हा मेरी प्रेमिका के घर आने जाने लगा इस दौरान दोनो के मध्य प्रेम संबंध हो गया।
प्रेम संबंध की जानकारी होने पर रची हत्या की साजि़श
प्रेम संबंध की जानकारी होने पर मैने दोनों को बातचीत करने व प्रेम संबंध रखने से मना करते हुए कई बार समझाया, किन्तु दोनों नहीं माने तब आरोपी ने अजय सिन्हा को रास्ते से हटाने का मन बनाया और अपने काम के लिए रखे ग्राइन्डर से एक लोहे का चाकू को धार किया और अवसर का तलाश कर रहा था। मेरे दोस्त भूपेन्द्र साहू उर्फ मुन्ना निवासी ग्राम मुढ़ीपार (गातापार) का छोटा भाई तुलेश साहू एक बार मर्डर के केश में जेल गया था, जिसकी जानकारी मुझे था, जिससे मदद लेने के लिए 6 सितंबर को शाम करीबन 6 बजे घर मे अपनी पत्नी को काम में जाना बताकर अपना मो.सा. क्र. सीजी-04/एलवी 4927 में चाकू रखकर मुढ़ीपार गया जहां तुलेश साहू को अपना प्लान बताकर उसे साथ लेकर वापस 7 सितंबर को सुबह करीबन 4 बजे राजनांदगांव में हम दोनों झांकी देखे वापस अपनी गाड़ी के पास आये तो वहीं पर अजय सिन्हा आते दिखा, जिससे बातचीत कर घूमने चलते है बोला तो अजय सिन्हा तैयार हो गया फिर हम तीनों मो.सा. से राजनांदगांव से निकलकर जोरातराई रोड़ किनारे रेल्वे ट्रेक के पास शराब पीये। शराब पीने के दौरान अजय सिन्हा को अपनी प्रेमिका से दूर रहने के लिए बोला तो हम दोनों के बीच वाद विवाद झुमा झपटी होने लगा तब मैं तुलेश को चाकू लेकर आने के लिए बोला तो तुलेश गाड़ी से चाकू निकालकर लाया और अजय के गले में टिकाया तो अजय ने तुलेश के हाथ से चाकू छिन लिया। चाकू को मैं छिनकर मारने वाला था तभी अजय मुझे जमीन में गिरा दिया और मेरे पेट में दांत से काट दिया, तो तुलेश वहीं पर पड़े पत्थर से अजय के सिर मे मारा तो अजय गिर गया तब मैं उसके गले मे 3-4 बार चाकू से मारा उसके बाद मैं भी अजय के मस्तक में पत्थर से मारा। अजय के शांत होने पर चाकू को झाड़ी फेंककर मो.सा. से हम दोनों मनगटा जंगल होते हुए भाग गये। पुलिस ने दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से ज्युडिशियल रिमाण्ड में उन्हें जेल भेज दिया गया है।



