Home छत्तीसगढ़ ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ कार्यक्रम को लेकर काग्रेसजनों में उत्साह- गेंदू….

‘वोट चोर गद्दी छोड़’ कार्यक्रम को लेकर काग्रेसजनों में उत्साह- गेंदू….

88
0

महत्वपूर्ण कार्यक्रम में शामिल होंगे एआईसीसी महासचिव व छग प्रभारी सचिन पायलट

पीसीसी महामंत्री संगठन प्रशासन मलकीत सिंह गेंदू ने कांग्रेसजनों की साथ की रायशुमारी

राजनांदगांव (दावा)। केन्द्र की मोदीनीत भाजपा सरकार की जनविरोधी व लोकतंत्र विरोधी नीतियों के खिलाफ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा पूरे देश में ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है। राजनांदगांव जिले में आयोजित इस अभियान को सफल बनाने व एआईसीसी महासचिव व छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट का आगमन राजनांदगांव जिले में हो रहा है, जिसको लेकर महत्वपूर्ण बैठक 14 सितंबर रविवार को नंदई सतनाम भवन में शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा व ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भागवत साहू के नेतृत्व में आहूत की गई। बैठक का संचालन अमित चंद्रवंशी ने किया।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के शीर्ष नेतृत्व राहुल गांधी द्वारा पूरे देश में ‘वोट चोऱ गद्दी छोड़’ जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत छ.ग. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार आगामी 18 सितंबर को जिले में केन्द्र भाजपा सरकार के खिलाफ ‘वोट चोऱ गद्दी छोड़’ अभियान व सभा का आयोजन किया जाएगा। जिसमें विशेष रूप से एआईसीसी महासचिव व छग प्रभारी सचिन पायलट शामिल होंगे। कार्यक्रम की तैयारियों की रूपरेखा के संबंध में पीसीसी महामंत्री संगठन, प्रशासन मलकीत सिंह गेंदू की विशेष उपस्थिति में बैठक आयोजित की गई। बैठक को विधायक दलेश्वर साहू, श्रीमती हर्षिता बघेल, भोलाराम साहू, पूर्व खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, पूर्व युवा आयोग अध्यक्ष जितेन्द्र मुदलियार, संभागीय प्रवक्ता कमलजीत सिंह पिन्टू, वरिष्ठ कांग्रेसी कुतबुद्दीन सोलंकी, श्रीकिशन खंडेलवाल, पदम कोठारी, प्रदेश प्रवक्ता रूपेश दुबे, शाहिद खान, बृजेश शर्मा, मेहुल मारू, आफताब आलम, दिनेश शर्मा, रमेश डाकलिया, पूर्व महापौर नरेश डाकलिया, हेमा देशमुख, ननि नेता प्रतिपक्ष संतोष पिल्ले, इकरामुद्दीन सोलंकी, उत्तर ब्लॉक अध्यक्ष आसिफ अली, दिना सोनकर, भरत सोनी ने आयोजन के संबंध में अपनी बाते रखी।

पीसीसी महामंत्री संगठन, प्रशासन मलकीत सिंह गेंदू ने कहा कि एआईसीसी द्वारा निर्धारित कार्यक्रम ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ चलाया जा रहा है, जिसके तहत आगामी 18 सितंबर को राजनांदगांव जिले में होना है। जिसके लिए यात्रा प्रभारी सचिन पायलट आ रहे है। आयोजन कैसे होगा, उनका प्रारूप कैसा होगा, कैसे भव्य स्वरूप देंगे इस पर चर्चा हुई है। साथ शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर यात्रा का स्वागत किया जाएगा। साथ ही मोटर साइकिल रैली, सभाएं के साथ यात्रा चलेगी, यात्रा को लेकर जिले के कांग्रेसजनों में काफी उत्साह देखा और कार्यकर्ताओं से जोश देखा निश्चित ही हजारों की संख्या में कार्यकर्ता अपने नेता को देखने व सुनने आएंगे। इस दौरान प्रमुख रूप से पूर्व विधायक छन्नी साहू, पीसीसी महासचिव थानेश्वर पाटिला, रमेश राठौर, नत्थूलाल अग्रवाल, विवेक वासनिक, शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष विकास त्रिपाठी, सविता ठाकुर, मोहम्मद यहया, महामंत्री झम्मन देवांगन, फिरोज अंसारी, नरेश शर्मा, हनी ग्रेवाल, मन्ना यादव, मोती साहू, महेन्द्र यादव, अकील मेमन, अंगेश्वर देशमुख, डॉ.नरेन्द्र साहू, अभिमन्यु मिश्रा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष माया शर्मा, पार्षद हमीन हुद्दा, ब्लॉक अध्यक्ष सूर्यकांत जैन, नीरज कन्नौजे, मनीष गौतम, अशोक फडनवीस, आफताब अहमद, मदन साहू, मधुबाला श्रीवास्तव, विष्णु लोधी, चुम्मन साहू, सुरेन्द्र देवांगन, रितेश जैन, बबलू कसार, पूर्णिमा नागदेवे, भोला यादव, मनीष सिमनकर, अवधेश प्रजापति, हीरा सोनी, रितेश जैन, राजू बारमाटे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here