राजनांदगांव (दावा)। कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले चिखली चौकी क्षेत्र में पुलिस ने नशीली पदार्थ की अवैध बिक्री करने वाले पांच आरोपियों को धर दबोचा है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ़ धारा 36 च, व 36 सी आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। कोतवाली थाना प्रभारी रामेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैषाली जैन (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में उनके थाना क्षेत्र में असामाजिक तत्वों अवैध गांजा, शराब, नशीले पदार्थों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
चिकन चिली सेंटर में परोसे जा रहे थे शराब
इसी क्रम में 16 सितंबर को मुखबीर की सूचना पर थाना कोतवाली पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही कर घटना स्थल नगर निगम कार्यालय के सामने चिकन चिल्ली सेंटर में आरोपी अरविंद रगडे पिता ईतवारी रगडे उम्र 34 साल निवासी वार्ड नं. 12 सोलह खोली स्टेशन पारा ओ.पी. चिखली द्वारा लोगो को शराब पीने का सुविधा उपलब्ध कराया जा रहा था एवं घटना स्थल स्टेट स्कूल मैदान में संदीप सिंह पिता प्रदीप सिंह सेवते उम्र 36 साल वार्ड नं.11 सोलह खोली स्टेशन पारा ओपी चिखली, दीपक भारती पिता संतोष भारती उम्र 24 साल निवासी वार्ड नं. 39 नंदई चौक थाना बसंतपुर, शुभम यादव पिता कन्हैया यादव उम्र 25 साल निवासी वार्ड नं. 43 बंगाली चाल बसंतपुर, जय कुमार पिता संतराम सतनामी उम्र 30 साल निवासी वार्ड नं. 14 स्टेशन पारा ओ.पी. चिखली द्वारा अवैध रूप से सार्वजनिक स्थान पर शराब सेवन करते पाये जाने पर पृथक-पृथक धारा 36(सी), 36(च) आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गया। उपरोक्त कार्यवाही मेंं निरीक्षक श्री सिंह सहित प्र.आर. बृजमोहन यादव, आरक्षक लिलेन्द्र पटेल, राजेश साहू एवं थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।



