राजनांदगांव (दावा)। प्रदेश में आरटीओ ई-चालान से जुड़ी फर्जी वेबसाइट और मैसेज के जरिए ठगी का नया खेल शुरू हो गया है। साइबर ठग नकली चालान भेजकर लोगों से ओटीपी और बैंक डिटेल्स हासिल कर रहे हैं। परिवहन विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि कोई भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें और हमेशा आधिकारिक वेबसाइट पर ही चालान की जांच करें।
प्रदेश में आरटीओ ई-चालान से संबंधित स्कैन के मामले सामने आ रहे हैं। जिसमें नकली ई-चालान के माध्यम से लोगों को ट्रैफिक नियम तोडऩे के बारे में फर्जी तरीके से नकली ई-चालान डराने वाले संदेश या मैसेज भेजकर या लिंक भेजकर आम लोगों को व्यक्तिगत जानकारी और जमा खाते से पैसे चुरा रहे हैं।
आरटीओ ने कहा सतर्क रहें
इस संबंध में परिवहन अधिकारी ने बताया कि आम लोगों को जागरूकता के लिए यह आग्रह करता है कि किसी ई-चालान के साथ कोई लिंक मिलता है तो उस पर कभी क्लिक न करें। कभी किसी अजनबी को ऑनलाइन पैसे का भुगतान न करें। और अपने खाते से किसी से भी लेन-देन में सावधानी बरतें। किसी भी धोखेबाज का कॉल व संदेश में पड़ोस के पुलिस थाने में मामले की शिकायत करें।



