Home छत्तीसगढ़ Rajnandgaon: 8 साल की लूट अब दे रहे छूट…हेमा देशमुख…

Rajnandgaon: 8 साल की लूट अब दे रहे छूट…हेमा देशमुख…

70
0

प्रधानमंत्री मोदी जी जीएसटी में सुधार कर दो स्लैब में लाकर जनता को उत्सव मनाने की बात कह रहे हैं मोदी जी कह रहे हैं कि मुंह मीठा कर लो अब जीएसटी में सुधार हो गया है अर्थव्यवस्था सुधरेगा ,मोदी जी 8 सालों का क्या ??*जहां आपने जनता को लूटा, 8 सालों में 127 लाख करोड़ का टैक्स लेते थे पब्लिक से जिसमें मिडिल क्लास और गरीब से आप 123 लाख करोड़ टैक्स लेते थे और अमीरों से आप चार लाख करोड़ टैक्स लेते थे , लेकिन विकास के बात करने वाले 8 साल में देश को लूटकर आप विकास की गति को धीरे कर दिए अब कह रहे हैं देश को 47हजार 700 करोड रुपए का नुकसान हो रहा है लेकिन विकास की गति बढ़ेगी ,मोदी जी जब नुकसान हो रहा है तो विकास की गति किस तरह से बढ़ेगी जनता को गुमराह कर रहे हैं आपने अपने ट्रंप की 50% टैरिफ लगाने के डर के बाद जीएसटी के स्लैब में सुधार किया देश के विकास की गति 8 सालों से थम गई है देश का युवा बेरोजगार हो चुका है देश का हॉस्पिटल मृत हो चुका है देश की शिक्षा निम्न हो गई है कुपोषण का स्तर बढ़ गया है और आप देश को विकास की गति की ओर ले जा रहै है ऐसा कह रहे हैं

8 साल लूटने के बाद अब पब्लिक को कह रहे कि हम छूट दे रहे हैं 8साल लूट के बाद छूट हमारे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी कांग्रेस की टीम सारा विपक्ष आपसे बार-बार चिल्ला के कह रहा था यह जीएसटी जनता के हित का टैक्स नहीं है यह गब्बर सिंह टैक्स है तब आपकी आंख नहीं खुली अमेरिका का डंडा पढ़ते ही आप नींद से जाग गए ,कब तक पब्लिक को लूटते रहेंगे आप, अगर इतनी ही फिक्र थी तब पेट्रोल और डीजल को जीएसटी के दायरे में ले लेते आज भारत देश को आपने आर्थिक रूप से बर्बाद कर दिया है देश के अर्थव्यवस्था ,देश का लोकतंत्र चरमरा गया है। ऐसा प्रधानमंत्री पहली बार भारत देश में देखा जिन्होंने विदेश नीति में सफलता प्राप्त नही की जिसने आर्थिक स्थिति को खत्म कर दिया और देश को बर्बादी के कगार में छोड़ दिया है जागो जनता जागो उत्सव मनाने की फेर में कहीं लूट का शिकार न हो जाओ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here