Home छत्तीसगढ़ पाताल भैरवी प्रांगण में शरद पूर्णिमा पर स्वर धारा की प्रस्तुति…

पाताल भैरवी प्रांगण में शरद पूर्णिमा पर स्वर धारा की प्रस्तुति…

62
0

राजनांदगांव (दावा)। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी संस्कारधानी राजनांदगांव की पहचान मां पाताल भैरवी मंदिर में जड़ी बूटी युक्त खीर प्रसादी का वितरण होगा। जिसमें रात भर दर्शकों के भक्ति भाव के साथ मनोरंजन के लिए छत्तीसगढ़ के मशहूर कलाकारों की प्रस्तुति छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक लोक कला मंच स्वरधारा का आयोजन होगा। इसके आयोजक मां पाताल भैरवी मंदिर समिति है।

 

प्रसादी ग्रहण करने के लिए अंचल के हजारों श्रद्धालु भक्त अपने गंभीर बीमारी से छुटकारा पाने के लिए इस प्रसादी को लेने आते हैं। यह जड़ी बूटी युक्त प्रसादी दमा जैसे गंभीर बीमारियों से छुटकारा प्रदान करता है। प्रसादी वितरण सुबह 3 बजे से होता है जिसके लिए सभी भक्त शाम 6 बजे से कतार लगना शुरू कर देते हैं और इन भक्तों के मनोरंजन के लिए राजनांदगांव के एकमात्र संस्था स्वरधारा लगातार 40 वर्ष तक का सफर करते हुए मां पाताल भैरवी प्रांगण प्रस्तुति देंगे इस संस्था के संचालक लोक गायक विष्णु कश्यप जी हैं, उनके साथ लोग गायक देवानंद वर्मा, धनंजय साहू ‘दौना’ बसंत निर्मलकर आरती साहू, श्वेता मानिकपुरी और अंजलि सोनवान अपने गीतों से समा बंधेंगे।

कॉमेडी के कलाकार अंजलि नरेश सोनवान मंगलू एवं अन्य साथी रहेंगे। साथ ही नित्य पक्ष के कलाकार विक्की यादव दिनेश लोकेश कुंदन कमलेश राधा डॉली और अन्य साथी रहेंगे। पूरे रात भर छत्तीसगढ़ की संस्कृति सुबह ददरिया कर्मा पंथी पंडवानी भरथरी एवं लोक गीतों की प्रस्तुति के साथ लोक नृत्य के साथ अपनी प्रस्तुति देंगे। इस भव्य आयोजन में अंचल के सभी श्रद्धालु भक्तों को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने के लिए अपील किए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here