Home छत्तीसगढ़ CG: यौन उत्पीड़न के आरोप में फंसे छत्तीसगढ़ के IPS, विभागीय जांच...

CG: यौन उत्पीड़न के आरोप में फंसे छत्तीसगढ़ के IPS, विभागीय जांच शुरू…

85
0

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में वरिष्ठ आइपीएस अधिकारी रतनलाल डांगी यौन शोषण के गंभीर आरोपों के कारण विभागीय जांच के दायरे में आ गए हैं। बिलासपुर में पदस्थ एक सब-इंस्पेक्टर की पत्नी ने उन पर पिछले सात वर्षों से शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। दोनों का योग सीखने-सिखाने के दौरान संपर्क हुआ था।

डांगी ने आरोपों से दो दिन पहले ही डीजीपी को पत्र लिखकर महिला पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया था। पुलिस अकादमी चंदखुरी में बतौर आइजी पदस्थ डांगी ने महिला के आरोप लगाने से दो दिन पहले 15 अक्टूबर 2025 को डीजीपी अरुण देव गौतम को एक पत्र भेजा था। इसमें महिला द्वारा ब्लैकमेल किए जाने की बात कही गई थी।

इधर, डीजीपी अरुणदेव गौतम ने शिकायतों के आधार पर जांच समिति गठित की है। जांच का जिम्मा पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में खुफिया चीफ रहे आइपीएस डा. आनंद छाबड़ा और महिला आइपीएस मिलना कुर्रे को दिया है।

बताया गया है कि उन्होंने शिकायतों की बिंदुवार जांच प्रारंभ कर दी है। रिपोर्ट मिलने के बाद सरकार आगे की कार्रवाई तय करेगी। डांगी तीन बार राष्ट्रपति वीरता पदक विजेता हैं। वे राजस्थान के नागौर जिले के निवासी हैं।

उनका कहना है कि महिला के आरोप पूरी तरह झूठे हैं। यह उनकी छवि धूमिल करने की साजिश है। उन्होंने कहा कि शिकायत करने वाली महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ है और उसके पति सहित कुछ लोग उन्हें रायपुर पुलिस आयुक्त बनाए जाने से रोकना चाहते हैं।

बताया कि पूरे परिवार और मित्र सदमे में हैं। डांगी ने कहा कि महिला तथा इंटरनेट मीडिया पर झूठ फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने डीजीपी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here