Home क्रांइम चोर-चोर कहकर चिढ़ाने पर 13 साल की नाबालिग ने की थी भाई-बहन...

चोर-चोर कहकर चिढ़ाने पर 13 साल की नाबालिग ने की थी भाई-बहन की कुएं में फेंककर हत्या…

59
0

खैरागढ़: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में चार वर्षीय बच्चे और उसकी बहन को कुएं में मिली लाश का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। हत्या करने के आरोप में पुलिस ने 13 वर्षीय लड़की को गिरफ्तार किया है। जिले के झूरानदी गांव में चार वर्षीय करण वर्मा और डेढ़ वर्षीय वैशाली वर्मा को कुएं में फेंककर हत्या करने के आरोप में पुलिस ने पड़ोस की नाबालिग लड़की को पकड़ लिया है।

परिजनों ने की थी शिकायत

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि रविवार को झूरानदी गांव निवासी गजानंद वर्मा ने पुलिस को शिकायत दी थी कि वह और उनकी पत्नी अपने दोनों बच्चों करण और वैशाली को घर पर छोड़कर खेत में काम करने गए थे। जब दोपहर में घर वापस पहुंचे तो बच्चे घर पर नहीं थे। जब उन्होंने बच्चों की खोज शुरू की तो उनके  शव कुएं में मिले । अधिकारियों ने बताया कि इसके पुलिस टीम को गांव के लिए रवाना किया गया।

13 साल की लड़की ने किया गिरफ्तार

अधिकारियों उन्होंने बताया कि मामले की जांच के दौरान पुलिस ने पड़ोस में रहने वाली 13 वर्षीय लड़की से पूछताछ की तो मामले का खुलासा हुआ। लड़की ने पुलिस को बताया कि करण उसे ‘चोरनी-चोरनी’ कहकर चिढ़ाता था, जिससे वह गुस्से में थी और रविवार को जब करण ने उसे चिढ़ाया तो उसने उसे कुएं में फेंक दिया। जब करीब में खड़ी करण की बहन वैशाली ने शोर मचाया तो उसने उसके मुंह पर कपड़ा बांधकर उसे भी कुएं फेंक दिया, जिससे दोनों की मौत हो गई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जानकारी मिली है कि आरोपी लड़की और पीड़ित परिवार के मध्य विवाद भी था जिसकी जांच भी पुलिस कर रही है। पुलिस ने लड़की को पकड़ लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है।

 

रविवार की है घटना

मामला छुईखदान थाना क्षेत्र के झुरानदी गांव का था। पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान तीन वर्षीय करण वर्मा और उसकी डेढ़ वर्षीय बहन के रूप में हुई थी। दोनों की लाश के पर के पास के एक कुएं से ही मिली है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की थी। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत फैल गई थी। इस घटना के बाद दोनों बच्चों के माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here