00 तीन दिवसीय खैरागढ़ महोत्सव के आयोजन के संबंध में दी विस्तृत जानकारी,
00 अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होगा महोत्सव,

(यतेंद्र जीत सिंह “छोटू”)
खैरागढ़ : लंबे अंतराल के बाद होने जा रहे, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खैरागढ़ महोत्सव का आगाज आगामी 19, 20 एवं 21 नवंबर को होने वाले इस महोत्सव 2025 के आयोजन के संबंध में कुलपति प्रो. (डॉ.) लवली शर्मा ने पत्रकार वार्ता का आयोजन किया। शुक्रवार 14 नवंबर को आयोजित पत्रवार्ता में कुलपति प्रो (डॉ) लवली शर्मा ने तीन दिवसीय आयोजन के संबंध में पत्रकारों को विस्तृत जानकारी प्रदान की।
मुख्यमंत्री व राज्यपाल सहित जनप्रतिनिधि होंगे शामिल कुलपति प्रो (डॉ) लवली शर्मा ने बताया कि तीन दिवसीय खैरागढ़ महोत्सव में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय व राज्यपाल रमेन डेका सहित जनप्रतिनिधिगण शामिल होंगे।

प्रथम दिवस बुधवार 19 नवम्बर को उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि होंगे विष्णु देव साय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन, अध्यक्षता करेंगे डॉ. रमन सिंह विधानसभा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ शासन । अति विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे टंकराम वर्मा मंत्री, राजस्व एवं उच्च शिक्षा छत्तीसगढ़ शासन तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रियंका खम्हन ताम्रकार अध्यक्ष, जिला पंचायत के.सी.जी व विक्रांत सिंह उपाध्यक्ष जिला पंचायत के.सी.जी उपस्थित रहेंगे ।।द्वितीय दिवस गुरुवार 20 नवम्बर को मुख्य अतिथि संतोष पाण्डे सांसद राजनांदगांव होंगे, अध्यक्षता प्रो. (डॉ.) लवली शर्मा कुलपति करेंगी। विशिष्ट अतिथि के रूप में गिरिजा चंद्राकर अध्यक्ष नगरपालिका परिषद खैरागढ़, राजा आर्यव्रत सिंह राजपरिवार खैरागढ़, मनीष पारख समाजसेवी दुर्ग, अमित बरडिया समाजसेवी राजनांदगांव व हरीश चंद जैन समाजसेवी राजनांदगांव उपस्थित रहेंगे। अंतिम दिवस शुक्रवार 21 नवम्बर को समापन समारोह में मुख्य अतिथि रमेन डेका , कुलाधिपति व राज्यपाल छत्तीसगढ़ शासन होंगे। ध्यक्षता प्रो. (डॉ.) लवली शर्मा कुलपति करेंगी।अति विशिष्ट अतिथि के रूप में अरुण साव उप मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन, बृजमोहन अग्रवाल सांसद रायपुर लोकसभा क्षेत्र तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में यशोदा नीलाम्बर वर्मा विधायक खैरागढ़ उपस्थित रहेंगी।
अंतर्राष्ट्रीय कलाकारों के साथ लोक कलाकार भी देंगे प्रस्तुति
महोत्सव के तीन दिवसीय आयोजन में अंतर्राष्ट्रीय कलाकारों के साथ ही लोक कलाकारों द्वारा भी प्रस्तुति दी जाएगी। प्रथम दिवस बुधवार 19 नवंबर को सायं 5 बजे विश्वविद्यालय के लोकसंगीत एवं कला संकाय की प्रस्तुति होगी। इसके बाद प्रतिध्वनि : पूरब से पश्चिम तक प्रो. बेंजामिन बून अमेरिका एवं प्रो. (डॉ.) लवली शर्मा कुलपति इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ की प्रस्तुति होगी। इसके बाद पं. गौरीशंकर कर्मकार अमेरिका तबला वादन की प्रस्तुति देंगे। इसके पश्चात विदुषी आस्था गोस्वामी वृंदावन (उ.प्र.) मन वृंदावन : उपशास्त्रीय गायन की प्रस्तुति देंगी तथा अंतिम प्रस्तुति में जितेन्द्र कुमार साहू एवं समूह बालोद (छ.ग.) का सोनहा बादर (सांस्कृतिक कार्यक्रम) संपन्न होगा। दूसरे गुरुवार 20 नवंबर को सायं 5 बजे विश्वविद्यालय के संगीत संकाय की प्रस्तुति होगी। इसके बाद पं. हरीश तिवारी दिल्ली शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति देंगे। इसके पश्चात पद्मभूषण पं. बुधादित्य मुखर्जी कोलकाता (प. बं.) सितार वादन की प्रस्तुति देंगे। इसके बाद व्योमेश शुक्ला एवं समूह दिल्ली द्वारा राम की शक्ति पूजा की प्रस्तुति दी जाएगी। अंत में डॉ. पीसीलाल यादव एवं समूह द्वारा दूधमोंगरा कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी। कार्यक्रम के अंतिम दिन समापन पर शुक्रवार 21 नवंबर को सायं 5 बजे विश्वविद्यालय के नृत्य संकाय की प्रस्तुति होगी। इसके पश्चात उस्ताद सिराज अली खान कोलकाता सरोद वादन की प्रस्तुति देंगे। तत्पश्चात पं. संजू सहाय लंदन तबला वादन की प्रस्तुति देंगे। विदुषी शमा भाटे एवं समूह पुणे (महाराष्ट्र) द्वारा कथक नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी। अंत में कविता वासनिक एवं समूह राजनांदगांव (छ.ग.) द्वारा अनुराग धारा कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी। इस दौरान पत्रकारों द्वारा कार्यक्रम में बैठक व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने को लेकर अपने सुझाव व्यक्त किए।



