राजनांदगांव (दावा)। आज पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय राजनांदगांव में 4 नवम्बर 2024 से सतत संचालित 82वां नव आरक्षक बुनियादी प्रशिक्षण सत्र के 120 पुरूष प्रशिक्षणार्थी एवं 163 महिला प्रशिक्षणार्थी नव आरक्षकों का दीक्षान्त परेड अभिषेक शांडिल्य, भा.पु.से., पुलिस महानिरीक्षक, राजनांदगांव रेंज, राजनांदगांव के गरिमामय आतिथ्य में संपन्न हुआ। श्री शॉंडिल्य 2007 बैच के भा.पु.से. हैं जिन्होंने सुकमा जैसे संवेदनशील क्षेत्र जिला-बलौदाबाजार, एस.टी.एफ बघेरा में अपना नेतृत्व प्रदान किया एवं पुलिस मुख्यालय, राज्यपाल के परिसहाय के रूप राजभवन छत्तीसगढ़ एवं सी.बी.आई. में छ: वर्षों तक सतत अपनी सेवाएॅ प्रदान की है एवं वर्तमान में राजनॉंदगॉंव रेंज के पुलिस महानिरीक्षक के रूप में इस क्षेत्र को मार्गदर्शन प्रदान कर रहे हैं।
इस दीक्षांत समारोह के अवसर पर अभिषेक शांडिल्य ने अपने उद्बोधन में यह स्पष्ट रूप से कहा कि, आज आपने मातृभूमि की रक्षा तथा देश-सेवा की शपथ ली है। यह अवसर जीवन में एक बार ही आता है। मुझे विश्वास है कि आप शपथ के एक-एक शब्द का पूर्ण समर्पित भाव, निष्ठा एवं निष्पक्षता से पालन करेंगे। यह शपथ चुनौतीपूर्ण कार्यों के निष्पादन के समय आपको निर्णय लेने में सहयोग प्रदान करेगा। इसमें कोई संदेह नहीं है कि आप सभी प्रशिक्षण उपरांत शारीरिक एवं मानसिक रूप से मजबूत हुए हैं, चूॅंकि आप घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्रां में पदस्थ हैं एवं विभिन्न नक्सल विरोधी अभियानों में भी शामिल रहे हैं जिससे आपको यह ज्ञात ही है कि इस वर्ष नक्सल विरोधी अभियान में पुलिस को अभूतपूर्व सफलताएं प्राप्त हुई हैं अत: मुझे आशा ही नही पूर्ण विश्वास है कि आप अपने मूल इकाईयों में जाकर इस अभियान में मजबूती के साथ जुडक़र इस समस्या के अंतिम समाधान प्राप्त करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगे।
मुख्य अतिथि की आसंदी से उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को शुभकामनायें देते हुए यह भी कहा कि मुझे विश्वास है कि प्रशिक्षण के दौरान व्ही.आई.पी. एवं कानून-व्यवस्था ड्यूटी के व्यवहारिक प्रशिक्षण भी प्राप्त किया है। इन अनुभव के आधार पर आपसे अपेक्षा है कि पुलिसिंग में व्यावसायिक दक्षता, कार्यकुशलता संयमित आचरण एवं अनुशासन का उल्कृष्ठ प्रदर्शन कर विभागीय गरिमा के अनुरूप कार्य करेंगे। इस प्रशिक्षण समापन के दीक्षान्त के अवसर पर आप सभी को पुन: बघाई देते हुए एवं उज्जवल भविष्य की कामना के साथ अपेक्षा की जाती है कि आप भ्रष्टाचार से मुक्त रहते हुए सत्यनिठा के साथ निष्पक्ष रहकर जनमानस के मध्य पुलिस की अच्छी छवि बनाये रखेंगे। गजेन्द्र सिंह ठाकुर, पुलिस अधीक्षक, पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय, राजनॉंदगॉंव द्वारा मुख्य अतिथि के परेड सलामी के उपरान्त प्रशिक्षणार्थी नवआरक्षकों को कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलायी एवं प्रशिक्षण संस्था का प्रतिवेदन वाचन किया। प्रतिवेदन वाचन में उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण विद्यालय के इस 82वें नवआरक्षक बुनियादी प्रशिक्षण सत्र में जो दिनांक 04 नवम्बर 2024 से संचालित है, इसमें 120 पुरूष प्रशिक्षणार्थी एवं 163 महिला प्रशिक्षणार्थी नव आरक्षकों सहित कुल 283 नव आरक्षकों ने बुनियादी प्रशिक्षण प्राप्त किया है, जिसमें 28 प्रशिक्षणार्थी आत्मसमर्पित, 64 प्रशिक्षणार्थी नक्सल पीडि़त, 68 प्रशिक्षणार्थी सहायक आरक्षक, 18 प्रशिक्षणार्थी गोपनीय सैनिक एवं 104 अनुकम्पा नियुक्ति से भर्ती हुए हैं। इनमें से 45 पूर्व माध्यमिक, 50 हायर सेकण्डरी एवं 5 स्नातक एवं स्नातकोत्तर शिक्षा प्राप्त हैं।
प्रशिक्षण के दौरान इन प्रशिक्षणार्थियों को शस्त्र के साथ ड्रील बिना शस्त्र के ड्रील, अत्याधुनिक हथियारों की हैण्डलिंग, फायरिंग फिल्ड क्राफ्ट एवं जंगल टेक्टिस का गहन प्रशिक्षण दिया गया, साथ ही कानून एवं अन्य समसामयिक विषयों पर संस्था के अध्यापकों तथा अतिथि व्याख्याताओं के माध्यम से व्याख्यान कराया गया। साथ ही समय-समय पर राज्य के विभिन्न जिलों में इन्हें कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था ड्यूटी का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया है। अन्त में श्री शॉडिल्य द्वारा पुन: प्रशिक्षणार्थियों एवं उनके परिजनों को शुभकामनाएॅं दी गयी। इस दीक्षान्त परेड कार्यक्रम के अवसर पर संस्था उत्कृष्ठ प्रशिक्षणार्थियों को मुख्य अतिथि अभिषेक शान्डिल्य, पुलिस महानिरीक्षक, राजनांदगांव रेंज के करकमलों द्वारा प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह एवं चेक प्रदान किया गया एवं संस्था को अमुल्य योगदान देने वाले अतिथियों का स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मान किया गया। जिसमें राजकुमार मिंज, पुलिस अधीक्षक, पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय, माना-रायपुर मुकेश ठाकऱ, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, राजनॉंदगॉंव, लक्ष्य शर्मा, पुलिस अधीक्षक, खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई, श्रीमती नेहा पाण्डेय, सेनानी, 8वीं वाहिनी छ.स.बल(भा./र) राजनांदगांव, अरूण सिंह जिला-सेनानी, नगरसेना, राजनांदगांव, पनिक राम कुजूर, उप पुलिस अधीक्षक, कार्यालय पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग, हरेश टोण्डर, सहायक सेनानी 8वीं वाहिनी छ.स.बल(भा./र) राजनांदगांव, बृजेश भदौरिया, मु.क.शि. पु.प्र.वि., राजनांदगांव, विक्रम बघेल, रक्षित निरीक्षक, पु.प्र.वि., राजनांदगांव, लोकेश कसेर, रक्षित निरीक्षक राजनांदगांव, नवरतन कश्यप, यातायात प्रभारी राजनांदगांव, सत्यार्थ शर्मा, निरीक्षक, एस.बी. राजनांदगांव, डॉ.आशीष डुलानी, डॉ.अंकिता डुलानी, एवं डॉ.सुरभि मोहोबे रहे। कार्यक्रम के अन्त में गजेन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक, पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय, राजनांदगांव द्वारा मुख्य अतिथि अभिषेक शॉंडिल्य, पुलिस महानिरीक्षक, राजनांदगांव रेंज, राजनांदगांव को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर शहर के पत्रकार बन्धु, अनेक गणमान्य नागरिक, स्टाफ एवं प्रशिक्षणार्थियों के परिजनों की सम्मानजनक उपस्थिति रही। कार्यक्रम के अंत में पुलिस महानिरीक्षक द्वारा गजेन्द्र सिंह ठाकुर एवं उनके संस्था नेतृत्व की सराहना की गयी। इस अवसर पर संस्था के समस्त स्टॉफ एवं प्रशिक्षणार्थियों के अतिरिक्त इनके परिजन भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में श्रीमती मीना चौधरी, पुलिस उप अधीक्षक, पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय, राजनांदगांव द्वारा आभार प्रदर्शन करते हुए समस्त अतिथियों को स्वल्पाहार के लिये आमंत्रित किया गया।
इस अवसर पर बृजेश तिवारी, मुख्य कवायद शिक्षक, पुलिस प्रशिक्षण माना-रायपुर एवं संस्था के मुख्य कवायद शिक्षक बृजेश कुमार भदौरिया, रक्षित निरीक्षक विक्रम बघेल, निरीक्षक श्रवण मिश्रा, निरीक्षक किशोर धमगेश, उपनिरीक्षक जाकिर अली, कमलेश सोनबोईर, धर्मेन्द्र थापा, मोहम्मद गुलजार खान, सहायक उपनिरीक्षक श्रीमती अनिता साहू, श्रीमती माधवी साहू सहित संस्था एवं विभाग के अन्य अधिकारीगणों की उपस्थिति रही।
प्रशिक्षणार्थी पुरूस्कार विजेताओं जिन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया
1 नव आर.- अजय अंगनपल्ली जिला-बीजापुर दोरली गोंडी में प्रथम एवं वेश-भूषा एवं परेड में प्रथम। 2 म.नव आर.- सुमन बरेठा जिला-रायगढ़ पुलिस विज्ञान में प्रथम। 3 म.नव आर.- सुभद्रा सिंह जिला-सरगुजा कानून में प्रथम। 4 नव आर.- सोयम चलपतरी, जिला-सुकमा निशाने बाजी (मस्केट्री) में प्रथम। 5 म.नवआर.- शिवानी श्रीवास्तव-पीटीएस, राज. प्रशासन एवं संगठन में प्रथम। 6 नव आर.- अनिराम कोरसा, जिला-बीजापुर 100 मीटर दौड़ में प्रथम। 7 नव आर.- बीरेन्द्र फरसा, जिला-बीजापुर कम्प्यूटर में प्रथम। 8 म.नव आर.- सी.कुमारी, जिला-दन्तेवाड़ा वेश-भूषा एवं परेड में द्वितीय। 9 म.नव आर.- चांदनी उसेण्डी, जिला-कांकेर दोरली गोंडी में प्रथम। 10 नव आर.- दुष्यंत बघेल, जिला-सुकमा वेश-भूषा एवं परेड में द्वितीय। 11 म.नव आर.- जयंती सिदार, जिला-बस्तर दोरली गोंडी में प्रथम। 12 म.नव आर.- कावेरी साहू, जिला-धमतरी अपराध शास्त्र में प्रथम एवं निबंध प्रतियोगिता में प्रथम। 13 म.नव आर.- डॉ.भूमिका, जिला-दुर्ग पुलिस और समाज में प्रथम पुलिस प्रक्रिया में प्रथम एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रथम। 14 म.नव आर.- कोसी उर्फ शांति, जिला-बस्तर 100 मीटर दौड़ मे प्रथम। 15 म.नव आर.- हेमिन मण्डावी, जिला-बिलासपुर छत्तीसगढ़ के शहीद में प्रथम एवं शुद्ध एवं सुन्दर लेखन में प्रथम। 16 म.नव आर.- भारती साहू, जिला-जांजगीर चांपा नाग.वि.एवं सु.$आतंकवाद में प्रथम। 17 म.नव आर.- नितिका लकड़ा, जिला-कांकेर सत्र का परेड कमाण्डर टूआईसी। 18 म.नव आर.- सोनल झा, जिला-राजनांदगांव सत्र का बेस्ट परेड कमाण्डर। 19 म.नव आर.- कावेरी साहू, जिला-धमतरी सत्र का सर्वोत्तम द्वितीय प्रशिक्षणार्थी रू. 3500 नगद पुरूस्कार। 20 म.नव आर.- शिवानी श्रीवास्तव पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय, राजनांदगांव सत्र का सर्वोत्तम प्रशिक्षणार्थी रू. 6000 नगद पुरूस्कार।



