राजनांदगांव (दावा)। संस्कारधानी की होनहार छात्रा कुमारी रिया शुक्ला ने मणीपाल विश्वविद्यालय जयपुर राजस्थान से बीए एलएलबी में प्रथम स्थान अर्जित कर गोल्ड मेडलिस्ट रही। कुमारी रिया शुक्ला सनसिटी निवासी व्याख्याता शरद/श्रीमतीअंजली शुक्ला की सुपुत्री है। प्रारंभ से ही होनहार छात्रा के रूप में इन्होंने अपनी पहचान बनाई है। इन्होंने प्रारंभिक शिक्षा राजनांदगांव जिला मुख्यालय स्थित एनपीएस और डीपीडी रिसाली भिलाई से प्राप्त की है। उनकी इस उपलब्धि पर परिवार सहित कॉलोनी के रहवासियों ने खुशी जाहिर की है।



